International Yoga Day 2023 in Bollywood: शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, ये 20 बॉलीवुड और TV एक्ट्रेस 'योग' की हैं दीवानी...देखें तस्वीरें...

Update: 2023-06-21 08:55 GMT

International Yoga Day 2023 in Bollywood : मुंबई I दुनियाभर में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड हसीनाएं भी खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए योग करती हैं। दुनिया भर में बहुत से लोग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेलेब्स अपने योगा रूटीन को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड - टीवी एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर योगा के वीडियो और तस्वीरें शेयर कर लोगों को इसके लिए जागरुक भी करते हैं। आइए दिखाते है इंटरनेशनल योगा दिवस के मौके पर इन 20 बॉलीवुड और टीवी हसीनाओं की कुछ खास तस्वीरें-वीडियो...

शिल्पा शेट्टी -  शिल्पा शेट्टी मुश्किल से मुश्किल योगासन आसानी से कर लेती है। शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस और योग के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं और निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। समय-समय पर शिल्पा इंस्टाग्राम पर 'स्वस्थ रहो मस्त रहो' योग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, योग करने में शिल्पा ने महारत हासिल की हुई है।

Full View

मलाइका अरोड़ा - 49 साल की उम्र में भी मलाइका ने खुद को फिट और खूबसूरत बनाया हुआ है। वह भी कई बार योग करते हुए नजर आती हैं। साथ साथ वह जिम और वर्कआउट का सहारा भी लेती हैं।

आलिया भट्ट - पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली आलिया भट्ट ने दिसंबर में धीरे-धीरे योग करना शुरू किया। कुछ ही महीने पहले आलिया भट्ट ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि पहली बार 108 सूर्य नमस्कार करने के बाद उन्हें 'एनर्जेटिक' महसूस हुआ।

Full View

अनुष्का शर्मा - अनुष्का शर्मा की भी फिट रहने के लिए योग करना पंसद करती हैं। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, उन्होंने अपनी एक योग जर्नी को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया था। बता दें कि एक्ट्रेस योग करने के लिए लोगों को मोटीवेट करने का काम भी करती है।

करीना कपूर खान - करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी योग करते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद वह आज भी फिट और हेल्दी हैं। बेबो फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जो अपने लुक और फिटनेस के लिए जानी जाती है। 

जैकलीन फर्नांडिस - एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। योग करते हुए जैकलीन के साथ उनके डॉग्स भी नज़र आ रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह - रकुल प्रीत सिंह भी फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं।

पूनम पांडे - बोल्ड क्वीन पूनम पांडे भी योग में माहिर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं जहां वह अपने ही अंदाज में योग करती नजर आती हैं।


दिया मिर्जा - भीड़ एक्ट्रेस दिया मिर्जा की ये तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


इहाना ढिल्लों - इहाना ढिल्लन भी योग के लिए एक बड़ा आकर्षण साझा करती हैं और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, वह सभी से इसका कोई न कोई रूप अपनाने का आग्रह करती हैं।


मानुषी छिल्लर - पूर्व मिस वर्ल्ड और पृथ्वीराज एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का योग करते हुए तस्वीर।

Full View

बिपाशा बसु - बिपाशा बसु भी कठिन प्राणायाम और योग के लिए फेमस हैं।


पूजा बत्रा - 42 साल की पूजा बत्रा भी इस अंदाज में कठिन योग आसन करती नजर आती हैं।

Full View

सोनल चौहान - आदिपुरुष एक्ट्रेस सोनल चौहान योग करते हुए।

दीपिका पादुकोण - जी हां, ये दीपिका पादुकोण हैं जो शीर्षासन करते हुए नजर आ रही हैं।


सारा अली खान - सारा अली खान का ये फोटो इंस्टाग्राम पर मौजूद है। सारा अक्सर योग करते हुए दिखती हैं।


राखी सावंत - जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सांवत हैं जो योग करते हुए दिख रही हैं।


करिश्मा कपूर - 2 बच्चों की खूबसूरत मां करिश्मा कपूर आज भी अपने कर्वी फिगर से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। वहीं, ग्लैमर के मामले में तो एक्ट्रेस सब पर भारी रही हैं. 49 की उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए करिश्मा भी योग का ही सहारा लेती हैं।

जान्हवी कपूर - जान्हवी कपूर भी अतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती नजर आई। साथ ही दोनों एक्ट्रेस ने लोगों को योग का महत्व बताते हुए योग दिवस की शुभकामनाएं दी।


आलिया फर्नीचरवाला - आजकल की युवा एक्ट्रेस भी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News