Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस ने रचाई अपनी शादी, सिंदूर दान के वक्त अभिनेत्री के छलके आंसू, मंडप पर पति ने किया Kiss...सामने आई शादी की वीडियो-फोटोज...

एक्ट्रेस ने रचाई अपनी शादी, सिंदूर दान के वक्त अभिनेत्री के छलके आंसू, मंडप पर पति ने किया Kiss...सामने आई शादी की वीडियो-फोटोज...

Update: 2022-12-05 10:10 GMT

मुंबई I  साउथ और हिंदी फिल्मों में दिखने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं और आज अब उनकी वेडिंग पिक्स आ चुकी हैं। अभिनेत्री रविवार को अपने मंगेतर सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। दोनों की ग्रांड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Full ViewFull View

हंसिका मोटवानी ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। वो सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। जब सोहेल उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब हंसिका की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं, आफ्टर पार्टी में वो जमकर ठुमके लगाती नजर आईं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हंसिका मोटवानी ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर 2022 को सात फेरे लिए। इनकी वेडिंग सेरेमनी जयपुर में मुण्डोता फोर्ट में हुई। शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ही मौजूद थे।  लाल रंग के जोड़े में हंसिका मोटवानी परफेक्ट दुल्हनिया लगीं। उन्होंने वेडिंग वेन्यु में ग्रैंड एंट्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक और वीडियो है, जिसमें पटाखे के धूम-धड़ाके के साथ वरमाला सेरेमनी हो रही है। नीचे देखिए वीडियो...

Full ViewFull ViewFull ViewFull View

Tags:    

Similar News