Guess Who: ये प्यारी सी गोलू-मोलू बच्ची है आज बाॅलीवुड की 'रानी'...पहचाने आप?...

Update: 2023-07-07 15:46 GMT

Guess Who : मुंबई I इस प्यारी सी गोलू-मोलू बच्ची को पहचाना क्या? ये बच्ची आज बॉलीवुड की 'रानी' है। छोटी सी उम्र में बड़ी-बड़ी कामयाबियां हासिल करने वाली ये एक्ट्रेस इतनी मैच्योर हैं कि अपने पति की एक्स गर्लफ्रेंड्स से भी शानदार तरीके से दोस्ती निभाती हैं।.... जान पाए क्या?... अगर नहीं तो एक हिंट और...इस अभिनेत्री के कमज़ोर ' सामान्य ज्ञान' का बहुत मज़ाक बनाया जाता है लेकिन अपनी ज़िन्दगी का हिसाब-किताब ये बहुत अच्छी तरह संभाल रही हैं और बाॅलीवुड की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस कहलाने लगी हैं....जी हां, ये हैं आलिया भट्ट।

जल्दी ही राॅकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ एकदम बाॅलीवुड स्टाइल रंग-बिरंगा इश्क फरमाते हुए दिखने वाली हैं आलिया भट्ट। जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया को अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' के लिए एक शर्त पूरी करनी पड़ी थी। और यह शर्त थी 'वेट घटाने' की।फ्रैंच फ्राइज़ की बेहद शौकीन आलिया के लिए ये करना आसान नहीं था, लेकिन बचपन से सिर पर जो हीरोइन बनने की धुन सवार थी, उसे पूरा करने के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन दो महीने के अंदर घटाया, यही नहीं, वे अपनी 12 वीं की परीक्षा भी नहीं दे पाईं।

स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के बाद आलिया ने एक से एक भूमिकाएं अदा कीं। उन्होंने बहुत सी सफल फिल्में दीं और उड़ता पंजाब, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में उम्दा अदाकारी के दम पर खासी लोकप्रियता भी बटोरी। आलिया आज बाॅलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे कपूर खानदान की बहू, रणबीर कपूर की पत्नी और राहा कपूर की माँ हैं। यही नहीं, वे जाने माने फैशन लेबल 'गुच्ची' की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनीं और मैट गाला में भी उन्होंने शानदार डेब्यू किया।

Full View

Tags:    

Similar News