Govinda News Today: फिल्म अभिनेता गोविंदा को गोली लगी, रिवॉल्वर साफ करते समय हो गया हादसा

Govinda News Today: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वह गोली लगने से घायल हो गए हैं। गोविंदा मंगलवार सुबह 5 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अनजाने में गोली चल गई।

Update: 2024-10-01 04:08 GMT

Govinda News Today: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वह गोली लगने से घायल हो गए हैं। गोविंदा मंगलवार सुबह 5 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अनजाने में गोली चल गई। गोली उनके पैर में लगी है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गोविंदा घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गलती से बंदूक से गोली चल गई और उनके पैर में लग गई। हादसे के वक्त गोविंदा घर में अकेले थे।

रिश्तेदारों की मदद से पहुंचे अस्पताल

हादसे के बाद गोविंदा ने तुरंत अपने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया, जिन्होंने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कब्जे में लिया बंदूक

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोविंदा की बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फैंस कर रहे हैं जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस हादसे की खबर सामने आते ही गोविंदा के फैंस परेशान हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक गोविंदा के परिवार या करीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags:    

Similar News