Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत को सरेआम महफिल में ऐसे सबक सिखाएगी सवि, आएगा शो में धमाका ट्विस्ट...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' रविवार 22 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-09-22 11:12 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... परिवार को चुप करवाने के बाद रजत सवि को बाथरूम में ले जाता है। यहां पर शॉवर चालू होते ही सवि का नशा उतरने लग जाता है। इसी बीच नशे की हालत में सवि रजत को चांटा जड़ देती है। होश आने के बाद सवि को पता चलता है कि रजत ने कैसे उसकी पार्टी में मदद की थी। जिसके बाद सवि रजत से माफी मांगने का फैसला करती है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और धमाल होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, सवि रजत को सॉरी बोलने की कोशिश करेगी। इसी बीच रजत को पता चलेगा कि घर का पानी चला गया है। नहाते समय रजत की आंख में साबून चला जाएगा। रजत बिना देर किए चिल्लाना शुरू कर देगा। ऐसे में सवि बाल्टी में पानी लेकर आएगी। बाथरूम में सवि रजत की मदद करने पहुंच जाएगी। रजत की हालत देखकर सवि की चीख निकल जाएगी। वहीं रजत भी बुरी तरह घबरा जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत सई के स्कूल जाएगा। स्कूल में रजत सवि के साथ पैरेंट्स मीटिंग में हिस्सा लेगा। इस दौरान सवि अपने टीचर होने का फायदा उठाएगी। पहले तो सवि रजत को खूब ताने मारेगी फिर वो सॉरी भी कहेगी। रजत सवि को समझाएगा कि वो स्कूल में ये सब बातें नहीं बोल सकती। सवि को सॉरी बोलने के लिए घर जाना होगा। लड़ाई खत्म करके सवि और रजत स्कूल में होने वाले फंशन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान रजत बच्चों को अपनी लव स्टोरी बताने से मना कर देगा। सवि के दोस्त रजत की हरकतें देखकर तरह तरह के सवाल करना शुरू कर देंगे।

Full View

Tags:    

Similar News