Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मृणमय को बसंती की नचनिया बनाएगा अर्श, मौत को गले लगाएगी सवि...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 January 2025 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मंगलवार 28 जनवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 January 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... जेल जान के डर से आशिका कांच के टुकड़े को सई की गर्दन पर रख जान से मार देने की धमकी देगी। सिर्फ यही नहीं आशिका कियान की मौत के बाद अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, आशका बंदूक की नोक पर रजत और सवि के सामने कियान की मौत का सच उगलेगी। वो बताएगी कि कियान को किडनैप करने के लिए उसने ही कहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि कियान की मौत हो जाएगी। आशका की बातें सुनकर सवि को गुस्सा आ जाएगा और वो उसपर चिल्लाने लगेगी। वहीं दूसरी ओर रजत भी आशका की बातें सुनकर हैरान होगा। लेकिन अर्श आशका के साथ-साथ सवि को भी कियान की मौत का जिम्मेदार ठहराएगा। रजत को अपने किये पर पछतावा होगा कि उसने क्यों सवि को गलत समझा। वो कियान को याद करके तो रोएगा ही, साथ ही सवि संग किये गए अपने बर्ताव पर भी आंसू बहाएगा। रजत के पूरे परिवार को बंदूक के निशाने पर रखने के बाद अर्श मृणमय को भी वहां लेकर आ जाएगा। वो सवि को घाव देने के लिए मृणमय को मोहरा बनाएगा।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अर्श मृणमय को धमकी देता है कि वो उसके साथ डांस करे, वरना वो परिवार के किसी भी सदस्य को गोली मार देगा। इसपर मृणमय को ना चाहते हुए भी अर्श के साथ डांस करना पड़ता है। वहीं ये सब देखकर अमन, सवि और रजत परेशान होते हैं। अर्श अंत में आकर मृणमय पर बंदूक तान देगा। वो सवि, रजत और अमन के सामने मृणमय को अपना निशाना बनाएगा, जिसे देख पूरा परिवार फूट-फूटकर रोएगा। रजत और सवि अर्श का मुकाबला करते हुए परिवार को बचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें बचाने के चक्कर में दोनों मौत को गले लगा बैठेंगे।