Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: खुद को यश की रखैल बताएगी आशिका, अब शुरू होगा ये नया ड्रामा...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 25 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-09-27 10:56 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में...भाग्यश्री सई के आने की खुशी में पार्टी का आयोजन करती है। इस दौरान सवि ओर रजत जमकर धमाल मचाते हैं। इस दौरान आशिका और यश सई को घर छोड़ने आते हैं। आशिका सवि की पहली रसोई की रस्म के लिए एक तोहफा भी लेकर आती है। हालांकि घर में आशिका को कोई भी भाव नहीं देता है। रात होते ही भाग्यश्री को याद आता है कि उसने कृष्ण जन्माष्टमी की कोई तैयारी नहीं की है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और नौटंकी शुरू होने वाली है।  तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, सवि और रजत मिलकर छप्पनभोग बनाएंगे। इस दौरान भाग्यश्री रजत को कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी सुनाने को कहेगी। रजत सई को कहानी सुनाने से मना कर देगा। रजत बताएगा कि ऐसा करके उसके पुराने जख्म बार बार उभर आते हैं। ऐसे में सवि सई को एक नए अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी सुनाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, कहानी सुनाते समय सवि की आंख में कुछ गिर जाएगा। ऐसे में रजत कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी पूरी करेगा। वहीं आशिका यश से लड़ना शुरू कर देगी। आशिका दावा करेगी कि यश उसका इस्तेमाल कर रहा है। आशिका खुद को यश की रखैल बताएगा। ऐसे में यश आशिका को शांत करवाने की कोशिश करेगा।

Full View

Tags:    

Similar News