Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: चिन्यम के इस असली मकसद का हुआ पर्दाफाश, भोसले हाउस में मचा हड़कंप...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 April 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' रविवार 21 अप्रैल 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-04-21 10:44 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 April 2024 Full Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि अक्का साहेब को बताती है कि उसने ही शिखा मैम को कहा था कि वो चिन्मय दादा घर आने को कहे। उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वो तलाक मांग रहे थे। इसलिए मैंने कहा कि वो उन्हें इस घर में आकर एक महीने रहने को कहें। तलाक के बदले में मैंने ही उन्हें ये सलाह दी थी। ये सुनते ही अक्का साहेब, राव साहेब और यहां तक ईशान काफी भड़क जाता है। वो कहता है कि ये सलाह देने वाली तुम कौन होती हो। ये चिन्मय दादा का घर है जब उनका मन करेगा वो यहां पर आएंगे। इसमें तुम्हें किसी को सलाह देने की क्या जरूरत थी। तुमने किस हक से शिखा वैनी को ये सब करने के लिए कहा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि ने अक्का साहेब को बताया कि उससे शिखा मैम का दर्द देखा नहीं गया। तलाक की बात सुनकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ऊपर से अक्का साहेब भी चिन्मय दादा को घर वापस देखने के लिए परेशान थीं। इसी वजह से मैंने उन्हें बोला कि वो चिन्मय दादा को एक महीने के लिए घर में आने को कहें। उधर ईशान को पता चला है कि चिन्मय के पास भोसले इंस्टीट्यूट के पेपर हैं। ये सुनते ही उसने राव साहेब को कहा कि उन्हें कॉलेज दे दें। इस पर वो कहते हैं कि वो इसे बर्बाद कर देगा। वो तब उन पेपर्स को लौटाएगा जब तक वो जमीन उसे ना दे दी जाए।

Tags:    

Similar News