Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: भरी महफिल में रजत की क्लास लगाएगी सवि, पति को सिखाएगी ऐसा सबक...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' बुधवार 18 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Update: 2024-09-18 07:57 GMT

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... परिवार को चुप करवाने के बाद रजत सवि को बाथरूम में ले जाता है। यहां पर शॉवर चालू होते ही सवि का नशा उतरने लग जाता है। इसी बीच नशे की हालत में सवि रजत को चांटा जड़ देती है। होश आने के बाद सवि को पता चलता है कि रजत ने कैसे उसकी पार्टी में मदद की थी। जिसके बाद सवि रजत से माफी मांगने का फैसला करती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, सवि रजत को सॉरी बोलने की कोशिश करेगी। इसी बीच रजत को पता चलेगा कि घर का पानी चला गया है। नहाते समय रजत की आंख में साबून चला जाएगा। रजत बिना देर किए चिल्लाना शुरू कर देगा। ऐसे में सवि बाल्टी में पानी लेकर आएगी। बाथरूम में सवि रजत की मदद करने पहुंच जाएगी। रजत की हालत देखकर सवि की चीख निकल जाएगी। वहीं रजत भी बुरी तरह घबरा जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, जल्द ही रजत सई के स्कूल जाएगा। स्कूल में रजत सवि के साथ पैरेंट्स मीटिंग में हिस्सा लेगा। इस दौरान सवि अपने टीचर होने का फायदा उठाएगी। पहले तो सवि रजत को खूब ताने मारेगी फिर वो सॉरी भी कहेगी। रजत सवि को समझाएगा कि वो स्कूल में ये सब बातें नहीं बोल सकती। सवि को सॉरी बोलने के लिए घर जाना होगा। लड़ाई खत्म करके सवि और रजत स्कूल में होने वाले फंशन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान रजत बच्चों को अपनी लव स्टोरी बताने से मना कर देगा। सवि के दोस्त रजत की हरकतें देखकर तरह तरह के सवाल करना शुरू कर देंगे।

Full View

Tags:    

Similar News