Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 Oct 2023 Full Episode: सवि का सच जानकर ईशान को लगेगा बड़ा धक्का, देखिए फूल एपिसोड वीडियो...

Update: 2023-10-27 11:33 GMT

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 Oct 2023 Full Episode: मुंबई। टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अब तक आपने देखा कि सवि के लेट होने पर ईशान भड़क जाएगा। वह उससे कहेगा कि वह उस मौली के लायक नहीं है। सवि बोलेगी कि एक बार फिर पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। वह ईशान की मौली वापस करके चली जाएगी। बाजीराव का फोन आएगा तो ईशान उस पर भी भड़केगा। बाजीराव ईशान को सच बता देगा। ईशान को झटका लगेगा। वह सवि से माफी मांगेगा वह नहीं मानेगी। दूर्वा को देखने समृद्ध लाटकर आएगा। नीचें देखिए आज का फूल एपिसोड वीडियो...

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान बिना सोचे सवि पर जमकर भड़ास निकालेगा। सवि हर्ट होगी। वह ईशान से कहेगी कि उसने फिर उसकी बात सुने बिना फैसला सुना दिया। वह मौली उतारकर चली जाएगी। ईशान सोच में पड़ जाएगा और उसे दूर्वा की बात याद आएगी कि सवि कॉलेज का नाम खराब कर देगी। इसी बीच बाजीराव का फोन आएगा। ईशान उस पर भी भड़कना शुरू करेगा। वह उससे कहेगा कि सवि से दूर रहे। वह छोटी है और अपना भला-बुरा नहीं समझ पा रही। बाजीराव ईशान को सच बताएगा। कहेगा कि सवि अडल्ट है उसे इतना हक नहीं जमाना चाहिए।

ईशान को हरिणी के मिसकैरिज का पता चलेगा तो अपराधबोध में आ जाएगा कि उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए। था। सवि अकेले कमरे में बैठकर मॉक टेस्ट देगी। उसके अच्छे नंबर आएंगे। ईशान सवि से माफी मांगेगा लेकिन वह ईशान से कहेगी कि वह प्रोफसर, स्टूडेंट ही रहें तो अच्छा है। सवि के जाने के बाद ईशान को रीवा दिखेगी। वह उससे कहेगी कि उसकी वजह से वह किसी लड़की पर भरोसा नहीं करता। ऐसे कभी मूवऑन नहीं कर पाएगा। ईशान सोचता है कि उसे खुद को बदलना पड़ेगा। ईशान घर पहुंचेगा तो दूर्वा को देखने लड़के वाले आएंगे। ये वही लोग होंगे जिनसे सवि का रिश्ता जुड़ने वाला था। सब लड़के को देखकर इम्प्रेस होंगे पर उन्हें उसकी असली पहचान पता नहीं होगी। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान सवि को सॉरी बोलने के लिए केक भेजेगा।

Full View

Tags:    

Similar News