अलीशा चिनॉय के साथ दिखाए थे चमकते दांत, सलमान खान का ये मंजन वाला ऐड देखा आपने?

Update: 2021-12-28 15:29 GMT

मुंबई 28 दिसंबर 2021 I  सलमान खान के बर्थडे (27 दिसंबर) पर उनके कई वीडियोज वायरल हुए। इनमें से एक काफी चर्चा में है। यह टूथपेस्ट का ऐड है। इस विज्ञापन में सलमान खान के साथ अलीशा चिनॉय हैं। दोनों इतने यंग हैं कि पहचानना मुश्किल है। सलमान लंबे वक्त से ऐड्स में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले कोल्ड्रड्रिंक ऐड से ही काम शुरू किया था। एक पुराने ऐड में सलमान के साथ टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ भी दिख रही हैं। सलमान इसमें टीनेज दिख रहे हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार सॉफ्टड्रिंक के ऐड के लिए कैमरा फेस किया था। सलमान खान के बर्थडे के बाद उनका एक पुराना कॉमर्शियल ऐड वायरल हो रहा है। सलमान इसमें सिंगर अलीशा चिनॉय के साथ नजर आ रहे हैं। यह टूथपेस्ट का ऐड है। सलमान और अलीशा ऐड के आखिर में अपने चमकते दांत दिखाते हैं। बॉलीवुड के कई ऐक्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत टीवी ऐड्स से की थी। सलमान भी उनमें से एक हैं।

Full View

कोला ड्रिंक का ऐड सलमान खान का पहला ऐड बताया जाता है। उस वक्त सलमान खान 15 साल के थे। इस ऐड में जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा श्रॉफ भी हैं। सलमान की उस वक्त की फिजीक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस पर कितनी मेहनत की है। उनके ये ऐड्स सोशल मीडिया पर खूब देखे गए हैं। सलमान खान के बर्थडे पर उनके कई और वीडियोज वायरल हुए। इनमें एक वीडियो में वह रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया के साथ डांस करते दिख रहे हैं। एक और में अपनी भांजी आयत को गोद में लेकर तम्मा-तम्मा पर डांस करते दिख रहे हैं। 

Full View
Tags:    

Similar News