एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, पैसे वापस मांगने पर दी महिला को गोली मारने की धमकी

Update: 2022-06-15 07:09 GMT

मुंबई 15 जून 2022 I टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है. करणवीर बोहरा पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. और गोली मारने की धमकी भी दी है। जानें पूरा मामला

दरअसल, 40 वर्षीय की महिला ने पुलिस को बताया कि करणवीर बोहरा ने उससे 1.99 करोड़ रुपये उधार लिए थे। साथ ही वादा किया था कि वो पैसे 2.5 फीसदी ब्याज पर वापस लौटा देंगे। महिला के मुताबिक, एक्टर ने सिर्फ 1 करोड़ से थोड़े से ज्यादा ही पैसे वापस किए और बाकी नहीं दिए। जब महिला ने करणवीर से बकाया पैसे मांगे तो एक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में अब पुलिस केस की जांच में जुट गई है। ओशिवारा पुलिस ने कहा, अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News