FIR On Gauri Khan: शाहरुख की पत्नी गौरी खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला?

FIR On Gauri Khan: अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान व तुलसियानी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत तीन के खिलाफ 85.46 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित के मुताबिक रुपये देने के बाद अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है।

Update: 2023-03-02 06:34 GMT

Full View

FIR On Gauri Khan: अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान व तुलसियानी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत तीन के खिलाफ 85.46 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित के मुताबिक रुपये देने के बाद अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है। फ्लैट का एग्रीमेंट भी किसी और के नाम कर दिया गया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर रही है।


महाराष्ट्र के मुम्बई अंधेरी ईस्ट निवासी किरीट जसवंत शाह के मुताबिक वर्ष 2015 में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मेसर्स तुलसिसानी कंस्ट्रक्शन एण्ड डेवलपर्स ग्रुप ब्रांड एम्बेसडर थी। गौरी खान कंपनी का प्रचार- प्रसार कर रही थी। गौरी खान द्वारा कंपनी के सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-1 पॉकेट डी में फ्लैट बनाए जाने की जानकारी दी गई। गौरी खान की बातों में आकर वह अगस्त 2015 में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जहां तुलसियानी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी व निदेशक महेश तुलसियानी से मिले। दोनों ने फ्लैट की कीमत 86 लाख बताई। साथ ही फ्लैट बुक कराने पर वर्ष 2016 में कब्जा देने का भरोसा दिलाया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों की बातों में आकर 85.46 बताए खाते में भेज दिए। छह माह के भीतर कब्जा न दे पाने पर ब्याज सहित रुपये वापस करने की बात कही। रुपये देने के बाद भी अभी तक कब्जा नहीं मिला। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि जो फ्लैट उन्होने बुक कराया था, कंपनी द्वारा उसका एग्रीमेंट किसी और के नाम कर दिया गया है। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकाया जाता है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी शैलन्द्र गिरि के मुताबिक तहरीर पर गौरी खान, अनिल कुमार तुलसियानी व महेश तुलसियानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News