फिल्ममेकर की मौत: कोरोना से इस डायरेक्टर की हुई निधन, KGF फिल्म में कर चुके है कम... जानिए

Update: 2022-01-20 13:41 GMT

मुंबई 20 जनवरी 2022 I  फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। प्रदीप राज ने KGF स्टार यश के साथ फिल्म किराताका (Kirataka) में भी काम किया था। कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज पुडुचेरी में किया जाएगा। प्रदीप राज ने गिरगिटले (Girgitle), किच्छू (Kichchu) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। प्रदीप की सिनेमाघरों में आखिरी हिट फिल्म गिरगिटले थी। उन्होंने केजीएफ स्टार यश की फिल्म किरातका (Kirataka) का भी निर्देशन किया था। 

प्रदीप राज की फिल्म Kirataka भी साउथ की सुपरहिट फिल्म बनकर उभरी थी. ऐसे में एक्टर यश के लिए ये फिल्म उनके करियर की जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इसी फिल्म के बाद से एक्टर यश ने भी साउथ सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया था. फिल्म में साउथ स्टार यश की एक्टिंग की खूब तारीफें हुई थी. Kirataka तमिल फिल्म कलावानी का ऑफीशियल कन्नड़ रिमेक है. Kirataka फिल्म को 3 हजार कन्नड़ फिल्मों में बेहद खास स्थान प्राप्त है. इस फिल्म के बाद से ही एक्टर यश को कमर्शियल फिल्मों के बीच खास सक्सेस हासिल हुई थी. बता दें, फिल्म किच्चू साल 2018 में आई थी. यह फिल्म कन्नड़ एक्टर ध्रुव शर्मा की आखिरी फिल्म रही. एक्टर ध्रुव शर्मा का भी कुछ वक्त पहले निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नड़ एक्टर ध्रुव शर्मा की कार्डिक अटैक के कारण मौत हो गई थी. ध्रुव की मौत से सभी फैंस काफी शॉक में थे. क्योंकि उन्हें इससे पहले कोई बीमारी नहीं थी 

Tags:    

Similar News