Fatima Sana Shekh Interview: फातिमा सना शेख ने उगले फिल्म इंडस्ट्री के काले राज़, झेला डिप्रेशन, बताया सब कुछ छोड़ कर चली जाना चाहती थीं वापस...

Fatima Sana Shekh Interview: फातिमा सना शेख ने उगले फिल्म इंडस्ट्री के काले राज़, झेला डिप्रेशन, बताया सब कुछ छोड़ कर चली जाना चाहती थीं वापस...

Update: 2025-01-29 11:15 GMT
Fatima Sana Shekh Interview: फातिमा सना शेख ने उगले फिल्म इंडस्ट्री के काले राज़, झेला डिप्रेशन, बताया सब कुछ छोड़ कर चली जाना चाहती थीं वापस...
  • whatsapp icon

Fatima Sana Shekh Interview: मुंबई। फिल्म दंगल से पहचान बनाने में कामयाब हुईं फातिमा सना शेख के लिए फिल्म इंडस्ट्री में टिकना कितना कठिन रहा, इस पर उन्होंने हालिया इंटरव्यू में खुल कर बात की। उन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद उन्हें कुछ फिल्मों से निकाल भी दिया गया और उनका आत्मविश्वास इतना डांवाडोल हो गया कि उन्हें लग ही नहीं रहा था कि वे अपने बलबूते पर कोई फिल्म खींच भी सकती हैं। वे सब कुछ छोड़कर चली जाना चाहती थीं। आइए जानते हैं इंटरव्यू की खास बातें...।

फातिमा सना शेख ने साल 2016 में ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म ने देश-विदेश में जमकर कमाई की थी और फातिमा रातों-रात सुर्खियों में आ गईं थी। लेकिन फातिमा के लिए इससे आगे का सफर आसान नहीं रहा।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने बताया कि इंडस्ट्री में आकर उन्हें पता चला कि साउथ की फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड फिल्मों में पैर जमाना आसान होगा। इसके लिए उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया लेकिन वहां पर उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। कुछ प्रोड्यूसर ने उनसे बहुत खुले तौर पर कहा कि वे सब कुछ करने को तैयार है ना!... और उन्हें बहुत से लोगों से मिलना होगा।

इसी बीच उनके हिस्से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म आई। जिससे सभी को बहुत उम्मीदें थी लेकिन यह फिल्म पसंद नहीं की गई। इस फिल्म के असफल होने के बाद उन्हें दो फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

फातिमा कहती हैं कि एक टाइम ऐसा भी आया जब वे बुरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें खुद पर विश्वास ही नहीं रह गया था। उन्हें ऐसी फिल्म स्वीकार करने में डर लगने लगा था जिसमें वह सोलो हीरोइन हों। क्योंकि उन्हें लगता था कि वे अपने बलबूते पर फिल्म खींच ही नहीं पाएंगी और सब जान जाएंगे कि वे कमज़ोर अदाकारा हैं। उन्होंने सोचा कि वे ये इंडस्ट्री छोड़ देंगी और पहाड़ों पर जाकर अपना एक रेस्टोरेंट खोलेंगी।

फातिमा ने दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप की तारीफ़ की जिन्होंने इस बुरे दौर से निकलने में उनकी मदद की और खुद पर भरोसा करना सिखाया। बता दें कि फातिमा जल्द ही अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों', में दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News