मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव: आईसीयू में कराया गया भर्ती... उनकी भतीजी ने फैंस से की ये अपील...

Update: 2022-01-11 07:27 GMT

नईदिल्ली 11 जनवरी 2022. सुर कोकिला 92 साल की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें कोरोना के मामूली लक्षण हैं. लता दीदी की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है.

लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया. फैंस के लिए राहत की बात ये है कि लता मंगेशकर में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं. हॉस्पिटल ऑथोरिटी का कहना है कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हो रहा है.

मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Tags:    

Similar News