ईशा देओल ने गुस्से में आकर अमृता राव को मारा जोरदार थप्पड़, बॉलीवुड में हुआ था खूब बवाल..... जानिऐ पूरा मामला
मुंबई 26 अक्टूबर 2021 I बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट होना आम बात है। करीना कपूर खान और बिपाशा बसु का जुबानी झगड़ा हो या सोनम कपूर का ऐश्वर्या राय बच्चन को 'आंटी' कहना, इस इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं, जो मीडिया के बीच अपने झगड़े की वजह से लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। इसी वजह से इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां एक-दूसरे के साथ काम करने से बचती हैं तो कुछ बयानों के जरिए एक-दूसरे पर तंज मारती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि, दो एक्ट्रेसेस के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई हो। ईशा देओल और अमृता राव की कैट फाइट किसी से छिपी नही है। दोनों एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करती थीं। लेकिन ईशा और अमृता के बीच का झगड़ा एक बार मारपीट तक पहुंच गया था। लगभग 15 साल पहले ईशा ने अमृता को फिल्म के सेट पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था।
ईशा देओल.............
ईशा देओल और अमृता राव साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यारे मोहन' में साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों के साथ फरदीन खान और विवेक ओबेरॉय नजर आए थे और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशा ने अमृता को थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात का खुलासा खुद ईशा देओल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। इतना ही नहीं, ईशा ने ये भी कहा था कि, उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है।
अमृता राव..............
ईशा देओल ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अमृता राव संग हुए विवाद पर खुलकर बात की थी। ईशा ने कहा था, 'एक दिन पैकअप के बाद अमृता ने मुझे मेरे डायरेक्टर इंद्र कुमार और कैमरामैन के सामने गाली दी थी। तब मुझे लगा कि वह बिल्कुल गलत है। उस वक्त गुस्से में आकर मैंने अमृता को थप्पड़ मार दिया था। मैं अपना स्वाभिमान बचा रही थी और मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।'
इसके आगे ईशा ने कहा था, 'वो इसी के लायक है। मैं उस वक्त सिर्फ अपनी गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा कर रही थी।' इस इंटरव्यू में ईशा ने ये भी बताया कि, अमृता को जब महसूस हुआ कि, उसने क्या किया है। तब उसमें आकर मुझसे माफी भी मांगी थी। अब, हमारे बीच चीजें ठीक हैं।
अमृता राव और ईशा देओल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हैं। ईशा ने साल 2012 में अपने बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी। कपल की दो बेटियां राध्या और मिराया है। वहीं, अमृता ने साल 2016 में आरजे अनमोल के साथ शादी की। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम वीर है।