बॉलीवुड पर फिर मंडराया खतरा : अर्जुन और अंशुला के बाद अब हुईं नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर लिखा ये बात

Update: 2021-12-30 11:19 GMT

मुंबई 30 दिसंबर 2021 I  देश में बढ़ते ओमिक्रोन मामलों के बीच मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोविड-19 का प्रकोप गहरा रहा है। इंडस्ट्री में एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कल ही अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। अब 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।नोरा को होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है। नोरा के स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। नोरा ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।


अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi)कोविड का शिकार हो गई हैं। नोरा के प्रवक्ता ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस डॉक्टरों की निगरानी में होम क्वारंटीन हैं। बता दें कि नोरा भी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बारें में जिक्र किया है। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं। उसने मुझे वाकई बहुत बुरा जकड़ रखा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर और डॉक्टरों के सुपरविजन में हूं। मैं आप लोगों से गुजारिश करती हूं कि मास्क पहनें और सेफ रहें। वह आगे लिखती हैं कि कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और ये हर एक शख्स को अलग-अलग तरह से अफेक्ट कर रहा है। आपकी सेहत से ज्यादा अहम कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।

नोरा फतेही के प्रवक्ता ने बयान जारी करते बताया कि नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटीन हैं। नोरा फतेही कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन कर रही हैं और इसके साथ ही वह बीएमसी को भी को-ऑपरेट कर रही हैं। नोरा को कोरोना कैसे हुआ इस बारे में उनके प्रवक्ता ने कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा नोरा के प्रवक्ता और टीम नोरा की वायरल हो उन तस्वीरों को सफाई दी है कि जिसे लेकर कहा जा रहा है पॉजिटव आने के बाद नोरा इवेंट और पार्टी में शामिल हो रही हैं। प्रवक्ता ने इस बारें में स्पष्ट किया कि कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद के बाद से नोरा कहीं बाहर नहीं गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें एक पुराने इवेंट की हैं। इसलिए हम पुरानी तस्वीरों को अनदेखा करने का अनुरोध कर रहे हैं। नोरा इन दिनों पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा के गाने 'डांस मेरी रानी'गाने को लेकर खबरों में हैं। इस गाने में नोरा ने अपने 'जलपरी' के अवतार से दर्शकों को घायल कर दिया है। उनके लुक और डांस की हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। इसके अवाला वह मशहूर पंजाबी को डेट करने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस गाने के प्रोमोशन के लिए नोरा बीते कई दिनों में कई जगहों पर अलग-अलग इवेंट में शामिल हुई हैं।

Tags:    

Similar News