Dance Deewane 3: असम की कंटेस्टेंट को 'मोमो' कहना राघव जुयाल को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर दी एंकर ने सफाई
मुंबई 16 नवंबर 2021 I टीवी के सबसे मशहूर डांस शो 'डांस दीवाने 3' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल शो के होस्ट राघव जुयाल ने एक असम की कंटेस्टेंस को शो में इंट्रोड्यूस करते वक्त कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसे लोग बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। शो में राघव ने असम की लड़की को मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज कहते देखा जा सकता है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर राघव के वीडियो वायरल होने के साथ ही लोग उन्हें नस्लवादी कमेंट करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस बात को लेकर नाराजगी जताई है। मामला बढ़ता देख शो के होस्ट राघव ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।
क्या हैं वीडियो में..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में राघव जुयाल गुवाहाटी असम की कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना को स्टेज पर बुलाते हैं। इसी के साथ वह उसे अजीब भाषा में बुलाते दिख रहे हैं और राघव इस दौरान मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। राघव का ये वीडियो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। लोग ट्रोल करते हुए उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि उन्हें किसने कह दिया इस तरह देश के लोगों को चाइनीज कहें।
- @TheRaghav_Juyal is mocking a 6 year old assamese girl with Chinese accent and calling her Chinese on national TV. hope @assampolice takes this into cognizance and book this show for such blatant racism pic.twitter.com/Pb5qU8RRrV
— squineon (@squineon) November 15, 2021
असम के सीएम ने बताया शर्मनाक
असम के सीएस हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया है, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट राघव ने गुवाहाटी के एक प्रतिभागी के खिलाफ नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और हम सभी को इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।'\
It has come to my notice that a popular reality show host has used racist rhetoric against a young participant from Guwahati. This is shameful and totally unacceptable. Racism has no place in our country and we should all condem it unequivocally.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 16, 2021
राघव की सफाई
विवाद बढ़ता देख राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मामले पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। राघव कहते हैं 'मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसके लिए मुझे हेट कमेंट्स मिल रहे हैं और रेसिस्ट कहा जा रहा है। पूरे शो में से एक छोटी सी क्लिप निकालकर जज करना ना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। दरअसल, शो में छोटी बच्ची गुंजन गुवाहाटी से आयी थी। हम बच्चों से पूछते हैं कि आपकी हॉबी क्या है। तब गुंजन ने बताया कि मैं चाइनीज में बात कर सकती हूं। चाइनीज मतलब जिबरिश में। जब भी वह यह कहती तो हम सब हंसते थे। वह सारे एपिसोड्स में वैसे ही बोलती थी। इसी वजह से शो के एक एपिसोड में मैंने उसे उसके तरीके से बुलाया था। जब आप सारे एपिसोड्स देखेंगे तो आप समझ पाएंगे।'