नईदिल्ली I मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मिली 2 साल की सजा को पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखा है. गुरुवार को अदालत में इस सजा पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में दलेर मेहंदी क मिली सजा को बरकरार रखा.
दरअसल, यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है।