Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा का दमदार एक्शन, रोमांस और ग्लैमर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, रिलीज हुआ वेब सीरीज का ट्रेलर...

Update: 2023-03-09 13:42 GMT

Priyanka Chopra Citadel Trailer \ मुंबई I  प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी पिछले काफी समय से लगातार चर्चा हो रही थी। इसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है जो एजेंट की भूमिका में हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ये हॉलीवुड प्रोजेक्ट अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज में छह एपिसोड्स होंगे. इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं. सिटाडेल के पहले दो एपिसोड्स 28 अप्रैल को स्ट्रीम किये जाएंगे, जबकि 26 मई से हर हफ्ते नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा. सिटाडेल का ट्रेलर दमदार है. जासूसी खुरापात और एक्शन सीक्वेंस से लैस इस 2 मिनट 16 सेकेंड के वीडियो अमूमन हर किसी ने एंजॉय किया. प्रियंका ने ग्लैमर के तड़के के साथ भरपूर एक्शन परोसा है. एक्टर स्टेनली के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं. जासूस का कैरेक्टर प्ले कर रही प्रियंका मजेदार ट्वीस्ट एंड टर्न लेती दिखेंगी. सीरीज में प्रियंका ने खुद ही अपने डायलॉग्स की डबिंग की है. सिटाडेल को रुसो ब्रदर्स के AGBO और शो रनर डेविड वेइल के बैनर तले बनाया जा रहा है. सीरीज में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविले के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस लीड रोल में हैं. सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी. बड़े पैमाने पर दर्शक इसे देख सकेंगे. सिटाडेल का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगा. देखिए वीडियो...

Full View


Tags:    

Similar News