Bollywood Stars Avoid Holi: होली खेलना नहीं पसंद है आपके इन स्टार्स को, जानिए नाम और क्यों करते हैं रंगों के त्योहार को नापंसद...

Update: 2023-03-07 07:34 GMT
Bollywood Stars Avoid Holi: होली खेलना नहीं पसंद है आपके इन स्टार्स को, जानिए नाम और क्यों करते हैं रंगों के त्योहार को नापंसद...
  • whatsapp icon

Full View

Bollywood Stars Avoid Holi: मुंबई I होली को लेकर पूरे देश में क्रेज है। हर तरफ होली का हुंडदंग रहता है। होली का बॉलीवुड से रिश्ता काफी पुराना है। 'रंग बरसे' से लेकर 'लेट्स प्ले होली' तक गाने होली पर सुन सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी बॉलीवुड में हैं जिन्हें होली खेलना अच्छा नहीं लगता है। रंगों का त्योहार आते ही यह सेलेब्स अपने घरों में रहना पसंद करते हैं या विदेश टूर पर निकल जाते हैं। जानते हैं किन स्टार्स को होली से परहेज है

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर - बॉलीवुड दोनों रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को होली खेलना पसंद नहीं करते हैं।

करीना कपूर जिस खानदान से है उनमें हर त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता रहा है। जब तक राज कपूर जिंदा थे तब तक कपूर परिवार आरके स्टूडियो में ग्रेंड होली पार्टी रखता था। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार ने होली पार्टी करनी बंद कर दी। करीना कपूर के होली खेलने का कारण भी उनके दादा का निधन बताया जाता है। इसके अलावा करीना कपूर अपनी स्किन और हेयर को लेकर काफी सजग हैं जिसके कारण वह होली खेलने से परहेज करती हैं।

अर्जुन कपूर बचपन में तो बहुत होली खेलते थे लेकिन 17-18 की उम्र के बाद उन्होंने भी रंगों से परहेज कर लिया। अर्जुन कपूर स्किन एलर्जी के कारण होली नहीं खेलते हैं।

जॉन अब्राहम ने साल 2016 में अपने एक इंटरव्यू में बताया था वह होली इसलिए नहीं खेलते उस दिन लोग कई गलत हरकतें करते हैं। सिर में रंग डालते हैं, गलत तरीके से रंग लगाते हैं और होली के दिन खूब पानी की बर्बादी करते हैं जो जॉन को बिल्कुल भी ठीक नहीं लगता है।

फिल्म मेकर करण जौहर को होली खेलना इसलिए नहीं पसंद है क्योंकि बचपन में उनके साथ एक घटना हो गई थी। करण जब 10 साल के थे तब उनपर किसी ने सड़े हुए अंडे फेंक दिए थे, जिसके कारण उन्हें होली से चिढ़ हो गई।

कृति सैनन को भी होली खेलना पसंद नहीं है। इससे उन्हें त्वचा संबंधी परेशानी होती है।इसलिए होली नहीं खेलती है।

Tags:    

Similar News