बप्पी लहरी के निधन से सदमे में बॉलीवुड, इन सेलेब्स सितारों का टूटा दिल... ट्विट कर दी श्रद्धांजलि

Update: 2022-02-16 06:31 GMT

मुंबई 16 फरवरी 2022 I  सिनेमा जगत के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहिरी का साया इस दुनिया से उठ गया है. करीब 69 साल की उम्र में बप्पी दा ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जानकारी के अनुसार बप्पी लहरी का निधन मंगलवार रात OSA (Obstructive Sleep Apnea) के कारण हुआ था. बप्पी लहरी का पिछले काफी समय से इलाज चल रहा था, वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. बप्पी दा के निधन से पूरा देश सदमे में हैं. हर तरफ शोक की लहर है. बॉलीवुड की दुनिया में भी गहरा झटका लगा है. कुछ सेलेब्स ने भावुक अंदाज़ में बप्पी दा को याद किया है और श्रद्धांजलि दी है. 

अजय देवनग ने ट्वीट किया है, 'बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत ही प्यारे थे। उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते-चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपने कंटेंपरेरी स्टाइल से रूबरू करवाया था। शांति दादा, आप हमेशा याद किए जाएंगे।' वहीं अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है, 'आज हमने म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और अनमोल रत्न खो दिया है। बप्पी दा मुझे मिलाकर....आपकी आवाज लाखों लोगों के लिए डांस करने की वजह थी। अपने संगीत के जरिए आप जो खुशियां बांटते थे...उन सभी खुशियों के लिए आपका शुक्रिया। परिवार को मेरी ओर से संवेदनाए, ओम शांति...। 'बप्पी लहरी को याद करते हुए रवीना टंडन ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आपके गाने सुनकर बड़ी हुई हूं। बप्पी दा...आपका अपना एक अलग ही स्टाइल था...और हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आपका संगीत हमेशा बजता रहेगा। ओम शांति, शांति, शांति...।' बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करके बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि दी है। 

Tags:    

Similar News