Bollywood news: न्यूयॉर्क की खूबसूरती निहारती दिखीं मां-बेटी,मालती संग शेयर की तस्वीर,जानिए किस बात पर हुए फैंस नाराज
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । प्रियंका के इंस्टाग्राम फोटोज़ और वीडियोज फैंस पसंद करते हैं और अक्सर वायरल हो जाता हैं। इस बीच प्रियंका ने बेटी मल्टी मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं ,जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।इन तस्वीरों में प्रियंका और मालती एक साथ खिड़की के पास बैठे न्यूयार्क के नजारो का लुत्फ़ उठाते दिख रहे हैं ।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को सेलेब्स के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लाखों में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक ओर जहां फैन्स इन फोटोज को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस से प्यारभरी नाराजगी जाहिर की है, जिसकी वजह मालती का चेहरा न दिखाना है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं, जहां फैन्स प्यार से और हक से एक्ट्रेस से मालती का चेहरा रिवील करने को कह रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल में ही इंस्टाग्राम में 8 महीने की बेटी मालती संग कुछ फोटोज शेयर की । माँ -बेटी एक ऊँची बिल्डिंग की खिड़की पर बैठकर न्यूयार्क के खूबसूरत नजारे को निहार रही हैं । इन फोटोज में मालती का चेरा नहीं दिखा रहा हैं ,बता दें की प्रियंका और निक ने फैसला लिया हैं की जब उनकी बेटी पुरे एक साल की हो जाएगी ,तब उसका चेहरा दुनिया को दिखाएंगे ।