Bollywood News: दीपिका-सोमी अली सहित इन एक्ट्रेस ने खाया प्यार में धोखा, रातों-रात उजड़ गई थी दुनिया, नाम जानकर...

Bollywood News: दीपिका-सोमी अली सहित इन एक्ट्रेस ने खाया प्यार में धोखा, रातों-रात उजड़ गई थी दुनिया, नाम जानकर...

Update: 2024-09-20 15:19 GMT

Somy Ali-Deepika Padukone: मुंबई। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने बताया कि उनकी वजह से सलमान खान की शादी संगीता बिजलानी से टूटी थी। इस दौरान सोमी अली ने ये भी बताया कि ऐश्वर्या के सलमान खान संग अफेयर की खबर उन्हें उनके नौकरों ने दी थी। सलमान खान के अफयेर की खबर सुनकर सोमी अली पूरी तरह से टूट गई थीं। इस रिपोर्ट में जानें एक्ट्रेसे के नाम, जिन्होंने प्यार में बड़ा धोखा खाया था।

दरअसल, एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में हाल ही में ये खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की खबर सोमी को उनके नौकरों से मिली थी। सैफ अली खान ने अमृता सिंह को प्यार में धोखा दिया था। दरअसल शादीशुदा होते हुए भी सैफ का नाम किसी इटैलियन मॉडल से जुड़ा था। इस वजह से ही सैफ और अमृता का तलाक हुआ। इस लिस्ट में रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को धोखा दिया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई थीं।

लिस्ट में एक्ट्रेस नीलम कोठारी का नाम भी शामिल है। गोविंदा ने नीलम से अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी। जब नीलम को गोविंदा का सच पता चला तो वह बुरी तरह से टूट गई थीं और तभी नीलम ने गोविंदा संग अपना रिश्ता तोड़ दिया था। एक्ट्रेस तब्बू और नागार्जुन के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन नागार्जुन से प्यार में तब्बू को केवल धोखा ही मिला, जिसके कारण तब्बू ने कभी शादी नहीं की। एक्टर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को कटरीना कैफ के लिए धोखा दिया था। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार तक हो गई थीं। लिस्ट में जानी-मानी एक्ट्रेस परवीन बाबी का नाम भी शामिल है। परवीन को प्यार में कई बार धोखा मिला, जिसके बाद एक्ट्रेस का प्यार से भरोसा ही उठ गया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस नरिगस फाखरी भी प्यार में धोखा खा चुकी हैं। बता दें कि नरगिस फाखरी ने अब तक शादी नहीं की है। सना खान को कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस ने प्यार में धोखा दिया था। सना ने लाइव आकर बताया था कि मेल्विन लुइस के उनके साथ रिलेशनशिप में होते हुए भी कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

Full View

Tags:    

Similar News