बॉलीवुड के ये सितारे जिन्होंने लिया है अनाथ बच्चों को गोद, जिंदगी में भरे नए रंग...जानिए इनके बारे में

Update: 2022-11-30 06:18 GMT

मुंबई । बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जाने जाते है। इन्ही वजह से वे चर्चा में रहते हैं ,मगर .कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं ,जो अपने एक्टिंग के साथ -साथ अपनी नेकदिली को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस फेहरिस्त में वे स्टार्स भी हैं ,जिन्होंने अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। जी हा,बॉलीवुड में ऐसे कई हीरो -हीरोइन हैं,जिन्होंने अनाथ बच्चों को प्यार दिया है और उनकी जिंदगी में रंग भरे हैं। आइए जानते हैं   

रवीना टंडन के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है । अपने अभिनय के जरिये उन्होंने फैंस के दिलो में खास जगह बनाई। एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ -साथ रवीना टंडन एक बेहद शानदार इन्शान भी हैं। रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। उन्होंने दोनों बच्चियों को एक नई जिंदगी दी। रवीना टंडन ने अपनी बेटियों का नाम पूजा और छाया रखा। रवीना ने दोनों बेटियों को काफी अच्छी परवरिश दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों की शादी भी कर चुकी हैं। रवीना की बेटियां खुशहाल जीवन बिता रही हैं।   


मिथुन चक्रवर्ती 

अनाथ बच्चों को नै जिंदगी देने की लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं । रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं, जिसमें से उन्होंने अपनी छोटी बेटी दिशानि को कूड़े के ढेर में पाया था। मिथुन चक्रवर्ती ने इस बच्ची को अपना नाम दिया और शानदार तरीके से परवरिश की। वही पूर्व  ब्रह्मांड सुंदरी और शानदार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन मीडिया की सुर्ख़ियों में रहती हैं । निजी जिंदगी की बात करें तो सुष्मिता अविवाहित हैं। हालांकि, वह दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता ने दोनों बेटियों- रेने और अलीशा को गोद लिया। दोनों बेटियों पर सुष अपनी जान लुटाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं।



Tags:    

Similar News