Bollywood Karwa Chauth: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी एक्ट्रेस दुल्हन की हुई तैयार, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक है शमिल...देखें खूबसूरत तस्वीरें

Update: 2022-10-14 13:20 GMT

मुंबई I करवा चौथ पूरे देश में उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए दिनभर निराहार और निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने दिन की शुरुआत सरगी से करती हैं, जिसमें वे सूर्योदय से पहले भोजन करती हैं। उसके बाद व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखते हुए शाम के समय करवा माता की पूजा,आरती और कथा सुनती हैं फिर उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। सुहागिनों के इस त्योहार पर बहुत सी महिलाएं लाल रंग के कपड़ों को पहनती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस दिन दुल्हन की तरह तैयार होती हैं और अपने पति की लंबी आयू की कामना करती हैं। यहां देखिए कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, मौनी रॉय, से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक अमेजिंग करवाचौथ लुक्स....

शिल्पा शेट्टी:- पिछले साल शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग के सूट में अपने खूबसूरत लुक को शेयर किया था। लुक सिंपल होने के साथ ही काफी अट्रैक्टिव है। सूट के साथ लाल रंग का चूड़ा, बिंदी और सिंदूर काफी अच्छा लग रहा है। अगर आप करवाचौथ पर सिंपल लुक चाहती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।


कैटरीना कैफ:- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो विक्की और उनके परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। 

आलिया भट्ट:- शादी के बाद आलिया भट्ट अपना पहला करवा चौथ सिलेब्रेट कर रही हैं। हालांकि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं ऐसे में उन्होंने व्रत रखा है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खास दिन पर नीतू कपूर ने अपनी बहू और बेटी रिद्धिमा को करवा चौथ की बधाई दी है।

रवीना टंडन:- हर साल धूमधाम से करवा चौथ मनाने वाली रवीना टंडन ने मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी को चुना था। जिसके साथ मैचिंग के पीले रग के ब्लाउज को पेयर किया गया था। वहीं गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पर रवीना ने ग्रीन कुंदन के चोकर हैवी नेकपीस को कैरी किया था। जबकि बालों में गजरा और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहे थे। 


प्रियंका चोपड़ा:- बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की प्लेन साड़ी के साथ ब्रालेट डिजाइन वाला ब्लाउज पहना है, जो काफी सुंदर लग रहा है। अगर करवाचौथ पर आप लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो अपने लुक को एक्ट्रेस की तरह सिंपल ही रखें।


मौनी रॉय:- मौनी रॉय ने इस साल जनवरी में ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की है। मौनी अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं फिर भला करवा चौथ पर वो कैसे मिस कर सकती थीं। करवा चौथ के मौके पर मौनी ने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। करवा चौथ के मौके पर मौनी लाल रंग के आउटफिट में नहीं बल्कि गोल्डन साड़ी में नज़र आ रही हैं।

नताशा दलाल:- वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी हर बार करवा चौथ मनाते दिखती हैं। इस बार नताशा दलाल ने पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ केप श्रग को चुना था। जिसमे वो सिंपल एंड ब्यूटीफुल दिखीं।


नेहा कक्कड़:- नेहा कक्कर ने अपने पहले करवाचौथ के लिए हल्के सूट को कैरी किया था, लेकिन इसका रंग उन्होंने लाल चुना था। लाल चूड़ा, नग वाली बिंदी और झुमके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

दिशा परमार:- दिशा ने शादी के बाद अपने पहले करवाचौथ पर लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उनका ब्लाउज भी काफी अच्छी था। दिशा की कंट्रास्ट रंग वाली चांद बालियों ने लुक को काफी हद तक अट्रैक्टिव बनाया है।


सुनीता आहूजा:- 'हीरो नंबर 1' एक्टर गोविंदा ने करवा चौथ के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पत्नी सुनीता आहूजा के साथ फोटोज़ शेयर की हैं। फोटोज़ में गोविंदा सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में और सुनीता लाल रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ''सम्मान और कभी न खत्म होने वाला प्यार रिश्ते को हमेशा के लिए बनाए रखता है। आप सभी को मेरी तरफ से करवा चौथ की बहुत बहुत शुभकामनाएं।''

रुबीना दिलैक:- टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने करवा चौथ पर पति के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें कपल अपनी छत पर नज़र आरहा है। फोटोज़ में आप देख सकते हैं रुबीना ने पर्पल कलर का शनील का सूट पहना हुआ है तो वहीं अभिनव शुक्ला ने कुर्ता पायजामा कैरी किया है. हाथ में छलनी लिए एक्ट्रेस कैमरे को पोज़ देती नज़र आ रही हैं।

श्रद्धा आर्या:- टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने पीले रंग का लहंगा पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

भारती सिंह:- भारती सिंह ने करवा चौथ के मौके पर ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है।

सपना चौधरी:- हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी ने करवा चौथ के मौके पर खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना सुर्ख लाल साड़ी पहने अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।


Tags:    

Similar News