Bollywood Celebrities Navratri : नवरात्रि में ये बॉलीवुड स्टार्स करते हैं मां दुर्गा की भक्ति, धूम धाम से मनाते हैं त्योहार, जानिए उनके नाम...

Bollywood Celebrities Navratri

Update: 2023-09-27 02:30 GMT

Bollywood Celebrities Navratri : नवरात्रि भी कुछ दिन में शुरू होने वाली है। लेकिन इसका असर अभी से बॉलीवुड जगत में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में नवरात्रि को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। अभी से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दिए हैं।

नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है और 24 अक्टूबर तक रहेगा। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जो मां दुर्गा के भक्ति में पूरी तरह से रहते हैं। इनमें कई सेलेब्स है जो गणेश उत्सव की तरह दुर्गा उत्सव भी मनाते है।

ये सेलेब्स मनाते हैं नवरात्रि

• नवरात्रि में पहला नाम जया बच्चन का आता हैं। वह दुर्गा मां के भक्ति में पूरी तरह से रंग जाती हैं, बंगाली परिवार में जन्मी जया बच्चन हर साल नवरात्रि मनाने बंगाल जाती है।

• बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी बंगाली परिवार में जन्मी हैं। यह सभी जानते हैं कि बंगाल में नवरात्रि का कितना महत्व हैं । यही कारण हैं कि वह वह हर साल अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने जाती हैं।

• बिपाशा बसु अभी से दुर्गा की भक्ति में रमने के लिए तैयार हो चुकी हैं। बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु के लिए नवरात्रि बहुत खास होती है। बिपाशा अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ हर्षोल्लास के साथ तैयारियों में जुट गई हैं।

• काजल नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति में अभी से डूब चुकी हैं। काजल अपने पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से बनाती हैं।

• नवरात्रि कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है। बंगाली बैद्या परिवार में जन्मी सुष्मिता सेन अभी से तैयारी में लग चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी सुष्मिता अपने परिवार के साथ नवरात्रि मनाने की तैयारी कर रही हैं।

• कपूरखानदान भी नवरात्रि को बड़े धूमधाम से मनाता आ रहा है। कपूर परिवार के साहबजादे एक्टर रणवीर कपूर भी पारिवारिक परंपरा के साथ हर साल इस त्योहार में चढ़-बढ़कर हिस्सा लेते हैं।

• सिंगर सोनू निगम भी हर साल मुंबई में अपने परिवार वालों के साथ मां दुर्गा का दर्शन करते हैं और बड़े खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हैं।

Full View

Full View

Tags:    

Similar News