Bollywood Celebrities Ka Karwa Chauth: ये कपल रखते हैं हर साल व्रत, इन स्टार्स का होगा पहला करवा चौथ, जानिए उनके नाम..

Bollywood Celebrities Ka Karwa Chauth करवा चौथ 1 नवंबर को है सभी की तर बॉलीवुड स्टार्स में भी इसका क्रेज रहता है। ज्यादातर कपल करवा चौथ सेलिब्रेट करते है, जानते हैं उनके नाम और किसका रहेगा पहला करवा चौथ...

Update: 2023-10-30 04:30 GMT

Bollywood Celebrities Ka Karwa Chauth : करवा चौथ हर सुहागन के लिए खास होता है। इससे फिल्म इंडस्ट्री भी अछूता नहीं। ज्यादतर एक्ट्रेसेस करवा चौथ सेलिब्रेट करती है। आपने सुना भी होगा कि हर हर साल करवा चौथ पर अनिल कपूर , राजकपूर शिल्पा शेट्टी के यहां पार्टी होती है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। तो इस साल भी बाॉलीवुड की नायिकाये व्रत रखेंगी। जानते हैं कौन कौन करवा चौथ करती है और इस साल कौन से कपल का पहला करवा चोथ होगा।


करवा चौथ ये एक्टर्स- एक्ट्रेसेस हर साल करती है 

  • राज कुंद्रा  के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी व्रत रखती है जो अपनी वाइफ से बेइंतहा प्यार करते हैं। राज हर साल शिल्पा के लिए करवा चौथ का व्रत रखते है,बता दें कि राज बहुत जल्द एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं. जो अपनी लाइफ की कहानी पर बनी फिल्म यूटी 69 में नजर आएंगे।
  •  एक्टर अभिषेक बच्चन ने खूबसूरत एक्ट्रस ऐश्वर्या राय से शादी की है। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी।तभी से दोनों एक-दूसरे के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं।. इस बात का खुलासा खुद अभिषेक 2018 में एक ट्वीट के जरिए किया था।
  • इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली  और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  करवाचौथ का व्रत रखते हैं।ये जानकारी विराट ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। दोनों में बेइंतहा प्यार है।
  •  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन में फैंस के फेवरेट कपल हैं। दोनों के बीच कितना प्यार ये तो जगजाहिर है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर भी अपनी लेडी लव के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं. इसका खुलासा खुद एक्टर ने ही एक इंटरव्यू में किया था।
  •  एक्टर आयुष्मान खुराना भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखते है।  इसका खुलासा एक्टर ने साल 2018 में एक इंटरव्यू में किया था। एक्टर ने बताया था कि, 'पिछले दो साल से हम एकसाथ करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं. ये पहली बार है, जब ताहिरा व्रत नहीं रख पा रही हैं.. इसलिए मैंने अकेले ही ये व्रत करने का फैसला लिया। बता दें कि साल 2018 में ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इसी वजह से वो व्रत नहीं रख पाई थी।

इन स्टार्स का है पहला करवा चौथ 

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, सोनाली सहगल, अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

  • सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल संग फेरे लिए थे. ऐसे में अथिया का यह पहला करवा चौथखुदा हाफिज' फेम एक्ट्रेस शिवालिका ऑबेरॉय ने इसी साल फरवरी में फिल्म मेकर अभिषेक पाठक से संग शादी के बंधन में बंधी थीं। अब वह पहली बार पति संग चांद की पूजा कर करवा चौथ मनाएंगी।
  • कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद यह एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ होगा जब वे पति के लिए व्रत रखेंगी।
  • सोनाली सहगल ने 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी की थी. अब शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी।
  • परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को ही आप सांसद राघव चड्ढा संग उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की है. अब एक्ट्रेस पहली बार पति राघव संग करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी।
  • स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। भले ही उनके पति मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं लेकिन शादी के बाद भी स्वरा हिंदू संस्कृति फॉलो करती हैं। इस साल वे पहली करवा की पूजा करेंगी।



Full View

Tags:    

Similar News