Khushbu Sundar: BJP नेता खुशबु सुन्दर का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 8 साल की उम्र में मेरे पिता ने किया था मेरा यौन शोषण, जानिए क्या कहा?

Khushbu Sundar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुशबू सुंदर ने कहा कि जब मैं आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन शोषण किया था। बता दें कि चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली खुशबू फिल्म 'कलियुग पांडवुलु' से हीरोइन बनीं थीं।

Update: 2023-03-06 07:32 GMT

Full View

Khushbu Sundar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुशबू सुंदर ने कहा कि जब मैं आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन शोषण किया था। बता दें कि चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली खुशबू फिल्म 'कलियुग पांडवुलु' से हीरोइन बनीं थीं।

उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया- मुझे लगता है कि जब एक बच्चे के साथ यौन शोषण किया जाता है, तो यह बच्चे को जिंदगीभर के लिए डरा देता है और यह एक लड़की या लड़के के बारे में नहीं है। मेरी मां ने भी शादी के बाद खूब अपमान सहा। खूशबू सुंदर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- एक आदमी जिसने शायद सोचा था कि अपनी पत्नी को पीटना, अपने बच्चों को पीटना, अपनी इकलौती बेटी का यौन शोषण करना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है।

उन्होंने कहा- जब पिता ने मेरा यौन शोषण शुरू किया था तब मैं सिर्फ 8 साल की थी और जब मैं 15 साल की हुई, तब मेरे अंदर उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत जागी। खूशबू ने कहा- एक समय ऐसा आया जब उन्हें एक स्टैंड लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के डर से उन्होंने सालों तक अपना मुंह बंद रखा।

खूशबू संदर ने कहा- मेरे अंदर जो डर था वह ये कि शायद मां मुझपर भरोसा न करें क्योंकि मैंने उन्हें उस माहौल में देखा है जहां 'कुछ भी हो जाए मेरा पति देवता है' वाली मानसिकता थी। लेकिन 15 साल की उम्र में मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया और मैंने उसके खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा- जब मैं 16 साल की भी नहीं थी तब उसने हमें छोड़ दिया था और हमें नहीं पता था कि अब हमको खाना कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब उनका बचपन कठिनाईयों में था, तब उन्होंने हिम्मत से लड़ाई लड़ी और चीजों का सामना किया। बॉलीवुड फिल्म द बर्निंग ट्रेन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली खूशबू ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली खूशबू ने 2010 में पॉलीटिक्स में आईं।

Tags:    

Similar News