Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुआ बड़ा बदलाव, घर में होगा जेल, लेकिन सामने आया शो को लेकर ये नया अपडेट...

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुआ बड़ा बदलाव, घर में होगा जेल, लेकिन सामने आया शो को लेकर ये नया अपडेट...

Update: 2024-10-04 15:33 GMT

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: मुंबई। बॉलीवुड के दंबग खान यानिकी सलमान खान होस्टेड टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। ये शो लगातार खबरों में छाया है। शो के प्रीमियर की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है कंटेस्टेंट की संभावित सूची पर भी चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है। बिग बॉस 18 को शुरू होने में तीन दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में अब दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल और भी हाई हो गया है। वहीं, अब शो के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार बिग बॉस 18 में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस बार शो को लेकर ऐसा क्या अपडेट सामने आया है?

दरअसल, biggboss.tazakhabar की इंस्टाग्राम रिपोर्ट के अनुसार, कई सालों के बाद इस बार बिग बॉस 18 के घर में जेल होगा। सलमान के इस जेल में बिग बॉस किसको रखेंगे इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस बार जहां घर में जेल तो होगा, लेकिन कैप्टन का कमरा नहीं है। हर बार देखा गया है कि शो में कैप्टन के लिए एक खास कमरा होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, बल्कि सिर्फ इस पर चर्चा हो रही है।

बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रिमियर 06 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है। इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। इस शो को लेकर कई बड़े नाम जुड़ रहे हैं। इसमें तारक मेहता की दयाबेन यानी ( दिशा वकानी, सोढ़ी यानी गुरचरण सिंह, नायरा बनर्जी, करम राजपाल, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, निया शर्मा, कनिका मान, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, जान खान, ईशा कोप्पिकर, सोनल वेंगुर्लेकर, मैक्टसर्ट, रित्विक धनजानी ) जैसे कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है।

Full View

Tags:    

Similar News