Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का हॉट भोजपुरी गाना 'सुनामी' हुआ वायरल

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसाली लाल याद और अक्षरा सिंह अपने कैमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरते हैं। दोनों जब भी साथ पर्दे पर आते हैं फैंस की खुशी दुगनी हो जाती है।

Update: 2023-11-24 12:08 GMT
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का हॉट भोजपुरी गाना सुनामी हुआ वायरल
  • whatsapp icon

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसाली लाल याद और अक्षरा सिंह अपने कैमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरते हैं। दोनों जब भी साथ पर्दे पर आते हैं फैंस की खुशी दुगनी हो जाती है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया है। इसी बीच एक बार फिर से अक्षरा और खेसाली हाजिर है नए गाने के साथ।

खेसारी लाल और अक्षरा का नया गाना ‘सुनामी’ (Tsunami) रिलीज हो गया है। सितारों के इस गाने को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था। अब गाने के रिलीज होते ही ये धमाल मचा रहा है। दोनों साथ में हमेशा की तरह कहर ढा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने की वीडियो में अक्षरा और खेसारी बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों को देख यह साफ पता चल रहा है कि वह इस गाने को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

Full View


बता दें - इस गाने को अक्षरा सिंह और खेसारी लाल ने ही अपनी-अपनी आवाज में गाया है। इसके बोल सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और अदित्य काल्वे ने लिखे है। इतना ही नहीं इस गाने को सलीम-सुलेमान ने कम्पोज किया है। ये गाना एक पार्टी सॉन्ग है। जिसे हर कोई काफी पसंद कर रहा है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस के लिए नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं। साथ ही दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इनके नए गानों का इंतजार करते रहते हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हों। इससे पहले अक्षरा और खेसारी ‘बवाल करेंगे’और ‘पानी पानी’ में दिखाई दिए थे। 

Tags:    

Similar News