Bhojpuri Gana: काजल राघवानी खेसारी लाल का भोजपुरी गाना ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ हुआ वायरल, देखें हॉट भोजपुरी वीडियो
Bhojpuri Gana: भोजपुरी मनोरंजन बाजार दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. धुनों को सुनने में सभी को मजा आता है।
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट जोड़ी में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं. दोनों ही स्टार्स को एक साथ परदे पर देख फैंस ख़ुशी से झूम उठते हैं. तो वहीं इन दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री भी परदे पर काफी कमाल की होती है. यही वजह है मेकर्स भी दोनों को साथ कास्ट करना चाहते हैं. भोजपुरी की इस धमाकेदार जोड़ी ने अब तक इंडस्ट्री को कई हिट फ़िल्में दी हैं. तो वहीं यूट्यूब पर दोनों के कई गाने आए दिन वायरल होते रहें हैं.
ऐसे में अब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'छतरी जल्दी लगावा ना' (Chhatari Jaldi Lagawa) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल बरसात में भीगते हुए रोमांस फरमा रहें हैं. इस गाने में दोनों ही बेहद बोल्ड अवतार दिखा रहे हैं.
फिल्म इंतकाम के इस गाने को तमाम लोग काफी पसंद कर रहें हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गुनगुनाया है. इस गाने को अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.