Bhojpuri Gana:अक्षरा सिंह का नया सांग 'निर्मोहिया' हुआ रिलीज, मिले इतने लाख व्यूज

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने बीते दिनों लगातार कई गाने रिलीज किए।

Update: 2023-11-22 14:09 GMT
Bhojpuri Gana:अक्षरा सिंह का नया सांग निर्मोहिया हुआ रिलीज, मिले इतने लाख व्यूज
  • whatsapp icon

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने बीते दिनों लगातार कई गाने रिलीज किए। लोक आस्‍था के महापर्व छठ के मौके पर जहां अक्षरा के बाकी गाने छठी मईया की भक्‍त‍ि में लीन रहे, वहीं उनका एक गीत ऐसा भी आया है, जो आपको रुला देगा। अक्षरा ने अपना ये नया गाना 'निर्मोहिया हो' तीन दिन पहले 17 नवंबर को रिलीज किया है।

 खबर लिखे जाने तक जहां यूट्यूब पर उनके इस गाने को 5 लाख 51 हजार से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं, वहीं कॉमेंट सेक्‍शन में उनके और भोजपुरी के फैंस यही कह रहे हैं कि यह गीत उनके दिलों को छू गया है।

Full View


इस बेहद खूबसूरत गीत 'निर्मोहिया हो' को जहां अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, वहीं इसके बोल गीतकार विमल बाबरा ने लिखे हैं। म्यूजिक शिशिर पांडेय ने कम्‍पोज किया है। आप भी देख‍िए और बताइए कि आपको यह नया भोजपुरी गीत कैसा लगा।

Tags:    

Similar News