Anushka Sen Deepfake: 21 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस अब आई डीपफेक के चपेट में,फोटो ऐसी की देख आप भी चौंक जाएंगे...

21 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस अब आई डीपफेक के चपेट में,फोटो ऐसी की देख आप भी चौंक जाएंगे...

Update: 2024-01-28 18:29 GMT
Anushka Sen Deepfake: 21 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस अब आई डीपफेक के चपेट में,फोटो ऐसी की देख आप भी चौंक जाएंगे...
  • whatsapp icon

Anushka Sen Deepfake: मुंबई। साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो पिछले साल नवंबर में वायरल हुआ था। वीडियो किसी और लड़की का था जिसमें चेहरा रश्मिका मंदाना का था। मामले ने उस समय काफी तूल पकड़ा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। केवल रश्मिका ही नहीं उसके बाद सारा तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय सहित अन्य सेलेब्स भी डीपफेक वीडियो की शिकार हुईं। अब इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन का भी नाम जुड़ गया है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि AI के जरिए बनाई गई है।


एक्स (ट्विटर) पर कई यूजर्स ने अनुष्का की फेक फोटो शेयर की है। इन पोस्ट पर हजारों में व्यूज आए हैं। लोग व्यूज पाने और एक्स पर पैसे कमाने के लिए भी इस तरह की तस्वीरें शेयर करते हैं। वायरल हुई फेक तस्वीर में अनुष्का ने डीपनेक रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है जबकि उनकी असली फोटो बिल्कुल अलग है।


चेहरा तो उन्हीं का है लेकिन शरीर किसी और का यूज किया गया है। असली फोटो में वह व्हाइट कलर के टॉप में हैं। अनुष्का ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर 6 अक्टूबर 2023 को शेयर किया था। वह एक कॉफी शॉप में बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी कॉफी का इंतजार है।'

बता दें कि, एक्ट्रेस अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर सीरियल 'यहां मैं घर-घर खेली' से की थी। 2019 में प्रसारित हुए सीरियल 'झांसी की रानी' से वह लोकप्रिय हो गईं। उनके अन्य शोज में 'बालवीर', 'इंटरनेट वाला लव', 'देवों के देव... महादेव', 'खतरों के खिलाड़ी 11' है। अनुष्का ने वेब सीरीज 'क्रश' में भी काम किया है। बीते साल उनका म्यूजिक वीडियो 'तेरी आदत 2' रिलीज हुआ।

Full View

Tags:    

Similar News