Anupama 25 June: 'अनुपमा' में 25 जून को आने वाला है धमाकेदार ट्विस्ट, श्रुति की साजिशों को बेनकाब करेगी अनुपमा

Anupama 25 June: टीवी का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' हर दिन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह मजबूत करता जा रहा है। इस शो ने बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपना स्थान बनाए रखा है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखा है।

Update: 2024-06-25 09:24 GMT

Anupama 25 June: टीवी का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' हर दिन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह मजबूत करता जा रहा है। इस शो ने बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपना स्थान बनाए रखा है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखा है। आने वाले एपिसोड्स में कुछ ऐसे धमाकेदार मोड़ देखने को मिलेंगे जो इस शो की लोकप्रियता को और भी बढ़ा देंगे। आइए, जानते हैं क्या है ये नए ट्विस्ट...

शो में दिखाया जाएगा कि श्रुति, अनुपमा पर अनुज को छीनने का आरोप लगाती है। वह कहती है कि अनुपमा, अनुज के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है और परिवार के सामने अनुज को हल्दी लगा रही है। श्रुति के इन आरोपों पर अनुपमा चुप नहीं बैठती और उसे करारा जवाब देती है। अनुपमा कहती है कि अनुज और उसे एक होने से कोई नहीं रोक सकता, न श्रुति, न ही आद्या का गुस्सा और न ही पूरी दुनिया।

अनुपमा का कबूलनामा

अनुपमा, श्रुति के सामने खुलकर स्वीकार करती है कि वह आज भी अनुज से बहुत प्यार करती है, लेकिन उसकी खुशी की खातिर पांच साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। श्रुति, अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होती और कहती है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

श्रुति को करारा जवाब देगी अनुपमा

अनुपमा, श्रुति की हरकतों से परेशान हो जाती है और कहती है कि जब श्रुति उससे बदला लेने के लिए इतना कर सकती है, तो अनुज और छोटी के साथ भी कुछ बुरा कर सकती है। अनुज, अनुपमा के चेहरे पर परेशानी भांप लेता है और उससे पूछने की कोशिश करता है, लेकिन इससे पहले ही श्रुति वहां आ जाती है।

शो में पूरा परिवार ट्रुथ और डेयर खेलता है, जहां टीटू से सच उगलवाने की कोशिश की जाएगी। वनराज, टीटू से पूछता है कि तुमने डिंपी से कौन सा झूठ कहा है। टीटू बताता है कि उसने सबसे झूठ कहा था कि उसका कोई नहीं है। यह सुनकर वनराज के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन टीटू आगे कहता है कि मेरे पास आप सब हैं, तो मैं अकेला कैसे हुआ। ट्रुथ और डेयर में अगला निशाना श्रुति बनेगी। अनुपमा, श्रुति से कहती है कि चाहे वह ट्रुथ ले या डेयर, सवाल तो वह ही करेगी। वनराज, चुटकी लेते हुए कहता है कि अब गेम में असली मजा आएगा।

अनुज के सामने खुलेगी श्रुति की पोल

अनुपमा और यशदीप रेस्त्रां के बारे में बात कर रहे होते हैं। यशदीप कहता है कि श्रुति ने अनुपमा के साथ बहुत बुरा किया है। यह बात अनुज सुन लेता है और सबके सामने श्रुति को बुलाकर उसे फटकार लगाता है। अब देखना यह होगा कि अनुज इसपर क्या कदम उठाता है। इन सभी ट्विस्ट और टर्न्स से 'अनुपमा' की कहानी में नया मोड़ आएगा और दर्शकों को और भी ज्यादा रोमांचक अनुभव मिलेगा। ऐसे में इस शो की टीआरपी आसमान छूने को तैयार है।

Tags:    

Similar News