Anil Kapoor Mother Death: अनिल, जान्हवी और अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबा पूरा कपूर परिवार, सिर से उठा इस खास शख्स का साया...

Anil Kapoor Mother Death: अनिल, जान्हवी और अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबा पूरा कपूर परिवार, सिर से उठा इस खास शख्स का साया...

Update: 2025-05-03 08:03 GMT
Anil Kapoor Mother Death: अनिल, जान्हवी और अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबा पूरा कपूर परिवार, सिर से उठा इस खास शख्स का साया...

Anil Kapoor Mother Death

  • whatsapp icon

Anil Kapoor Mother Death: मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है। मां के निधन की खबर से पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा है। इस दुखद खबर को सुनते ही परिवार के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर 90 साल की थीं और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को शाम 5.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है।

Full View

दरअसल, बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमारी थीं। कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अब इस दुनिया में उनके न रहने से उनके तीनों बेटों समेत पूरा कपूर परिवार गमगीन है। बेटों के अलावा निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर संग अन्य के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। निर्मल कपूर ने बॉलीवुड के लेजेंडरी प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से 1955 में शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं। बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह। सुरिंदर कपूर ने अपने करियर में 'मिलेंगे मिलेंगे', 'लोफर', 'पोंगा पंडित', समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूसर किया था। सितंबर 2011 में उनका निधन हुआ। पिता के कदमों पर चलते हुए बोनी कपूर ने भी बतौर प्रोड्यूसर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करीरी बनाया। बता दें कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है। निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार हुआ। कपूर परिवार समेत सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

अनिल कपूर:- मां के निधन से अनिल कपूर टूट गए हैं। मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर काफी उदास नजर आए. उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है।

Full View

कौन-कौन अंतिम विदाई देने पहुंचे:- परिवार केबड़े सदस्य के जाने का दुख पूरे कपूर खानदान पर साफ झलक रहा है। जैसे ही निर्मल कपूर के निधन की खबर फैली, बोनी कपूर और संजय कपूर के परिवार के सदस्य अनिल कपूर के घर पहुंचने लगे। इस दौरान मीडिया के कैमरों ने जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर को घर के बाहर स्पॉट किया।

Full View

Full View


Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News