अजब-गजब: 'ब्लैक एलियन' बनने की सनक में, नाक-कान, होंठ और हाथ की उंगलियां भी कटवा डाला..... फोटोज देखें आप भी हो जाएगे हैरान

अजब-गजब: 'ब्लैक एलियन' बनने की सनक में, नाक-कान, होंठ और हाथ की उंगलियां भी कटवा डाला..... फोटोज देखें आप भी हो जाएगे हेराना

Update: 2021-11-25 10:52 GMT

नईदिल्ली 25 नवंबर 2021 I दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग मौजूद हैं। अलग दिखने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। खूबसूरत बनने की चाह में कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी तक कराते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि किसी इंसान पर एलियन बनने की भी सनक चढ़ सकती है? वो भी सनक ऐसी कि उसके चक्कर में अपने शरीर के जरूरी अंगों को भी कटवा सकता है। जी हां, फ्रांस के एक शख्स पर एलियन बनने का ऐसा ही जुनून सवार हुआ है और इस जुनून में उसने अपनी नाक ही कटवा दी। इतना ही नहीं, शख्स अपने हाथ की कुछ उंगलियों और ऊपर के होंठ भी कटवा चुका है।  फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो पर बहुत पहले से ही एलियन बनने का जुनून सवार था।इसके चक्कर में उन्होंने पहले अपने चेहरे के जरूरी अंगों को कटवा लिया था।

Full View
Full View

इस बार उन्होंने अपने हाथ को एक अजीब पंजे जैसा दिखाने के लिए अपनी दो उंगलियों को कटवा दिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। आइये जानते हैं एंथनी लोफ्रेडो ने एलियन बनने की सनक में अपनी क्या हालत बना ली है... 33 साल के एंथनी लोफ्रेडो इससे पहले अपने नाक, कान और होंठ कटवा चुके हैं। अब उन्होंने अपने बाएं हाथ की दो उंगलियों को कटवा लिया है। इसके बाद उन्होंने मैक्सिको जाकर एक सर्जरी करवाई है। सिर्फ यही नहीं एंथनी ने अपनी एलियन बनने की इच्छा पूरी करने के लिए पहले से ही काले रंग का टैटू पूरे शरीर पर गुदवा रखा है। 

Full View

ब्लैक एलियन बनने की सनक में किया ऐसा हाल:-   'ब्लैक एलियन' बनने के लिए उन्होंने ना जाने कितनी ही सर्जरी भी करवाई हैं। इसके अलावा उन्होंने पूरे शरीर पर टैटू गुदवा रखा है।सिर्फ शरीर ही नहीं आंखों में भी काले रंग की टैटू कराया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक वे और भी सर्जिकल प्रोसिजर्स के जरिये खुद को ब्लैक एलियन में तब्दील करने वाले हैं। पहले एंथनी कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे लेकिन उससे खुश नहीं थे, क्योंकि उन्हें ब्लैक एलियन बनना था। एक दिन उन्हें लगा कि वे वैसे नहीं जी रहें, जैसे उन्हें जीना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी और ऑस्ट्रेलिया चले गए। जहां उन्होंने खुद को बदलना शुरू कर दिया। अब वह पूरी तरह बदल चुके हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News