Alia Bhatt Saree: क्यों वायरल हो रही आलिया की पहनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाली साड़ी, आखिर क्या है ऐसा, जानिए...

क्यों वायरल हो रही आलिया की पहनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाली साड़ी, आखिर क्या है ऐसा, जानिए...

Update: 2024-01-23 14:18 GMT
Alia Bhatt Saree: क्यों वायरल हो रही आलिया की पहनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाली साड़ी, आखिर क्या है ऐसा, जानिए...
  • whatsapp icon

Alia Bhatt Saree: मुंबई। अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान समारोह में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मौका ही इतना खास था कि हर आम और खास, एक ही दरबार में, एक ही श्रृद्धा के साथ खड़ा था। 500 साल के वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या में पधारे हैं। खास मौके पर पूरे अयोध्या धाम को बेहद करीने से सजाया गया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में बॉलिवुड हस्तियों ने भी शिरकत की थी। इस मौके पर रणबीर कपूर ने धोती कुर्ता और शॉल पहनकर सबको चौंका दिया तो वहीं आलिया भट्ट की साड़ी भी बेहद खास थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंची आलिया भट्ट ने इस मौके के लिए बेहद खास साड़ी को चुना था। नीचें जानिए आखिर क्या था आलिया भट्ट के इस साड़ी में ऐसा खास...

दरअसल, आलिया के साथ उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर भी थे, जिन्होंने सफेद धोती और कुर्ता पहन रखा था और उनके कंधे पर मैचिंग शॉल था। 'गली बॉय' फेम अभिनेत्री सी-ग्रीन रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने भी कंधे पर मैचिंग शॉल ले रखा था। आलिया की साड़ी पर एक बॉर्डर था, जिसमें मोटिफ्स के जरिए पूरी रामायण को दर्शाया गया था। इसमें भगवान राम, सीता, हनुमान और राम सेतु की झलक थी। उन्होंने अपने बालों को साफ जूड़े में बांध रखा था और अपने लुक को ईयररिंग्स से पूरा किया था। उन्होंने आउटफिट को मैचिंग पर्स के साथ पूरा किया गया था। आलिया की साड़ी की तस्वीर कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई और अभिनेत्री को इसके लिए प्यार और सराहना मिली। आलिया को अब से पहले अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था। इस फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन भी हैं। उनकी अगली फिल्म 'जिगरा' है। आलिया इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News