Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत, होटल में फंदे से लटकता मिला शव...

Update: 2023-03-26 08:07 GMT

Akanksha Dubey

Full View

Akanksha Dubey Suicide : मुंबई I भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

दरअसल, बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।

Tags:    

Similar News