Aishwarya Rai News: ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से हटाया "बच्चन" सरनेम, क्या अभिषेक से तोड़ लिया रिश्ता! देखिए वीडियो...

Aishwarya Rai News: ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से हटाया "बच्चन" सरनेम, क्या अभिषेक से तोड़ लिया रिश्ता! देखिए वीडियो...

Update: 2024-11-28 11:24 GMT
Aishwarya Rai News: ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से हटाया "बच्चन" सरनेम, क्या अभिषेक से तोड़ लिया रिश्ता! देखिए वीडियो...
  • whatsapp icon

Aishwarya Rai News: मुंबई। बॉलीवुड डीवा और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन संग तलाक की रूमर्स जोरों पर हैं। हालांकि परिवार की ओर से इन खबरों पर कभी कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या ने ऐसा कुछ किया है जिससे एक बार फिर उनके तलाक की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई हैं। 

दरअसल, ऐश्वर्या राय दुबई के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लू और सिल्वर गाउन में कमाल की लगीं। ऐश्वर्या ने इस इवेंट में एक शानदार स्पीच दी, लेकिन लोगों का ध्यान स्टेज पर लगी स्क्रीन पर लिखे ऐश्वर्या राय के नाम पर चला गया। इस नाम को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ऐश्वर्या राय शादी के बाद से ही लगातार अपने नाम के आगे 'बच्चन' सरनेम लगा रही हैं। तमाम इवेंट्स में ऐश्वर्या के नाम के आगे बच्चन सरनेम जरूर लगा होता है, लेकिन इस इवेंट में ऐसा नहीं हुआ। इस इवेंट में ऐश्वर्या के नाम के आगे से बच्चन सरनेम हटाया हुआ था, जिसे देख फैंस हैरान हैं। ऐश्वर्या को बच्चन सरनेम के बिना फैंस पहली बार देख रहे हैं। ऐसे में अब फैंस के बीच कपल की तलाक की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि, कुछ फैंस इसे एक गलती के रूप में भी देख रहे हैं, जो इवेंट ऑर्गेनाइजर की तरफ से हो सकती है। अब ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक इंसान को फॉलो करती हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन हैं और वहां पर वह अपना बच्चन सरनेम भी इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि ऐश्वर्या ने खुद से अभी तक अपने नाम के आगे से बच्चन सरनेम नहीं हटाया है। ये सिर्फ इवेंट में हो चुका इत्तेफाक है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। लेकिन अब शादी के 16 साल बाद कपल के बीच तनाव देखा जा रहा है। दावा है कि अभिषेक बच्चन का अपनी को-एक्ट्रेस निमरत कौर संग बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही बात तलाक तक पहुंच गई है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में अपने बेटे और बहू की तलाक की अफवाहों को गलत बताया था।

Tags:    

Similar News