तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर की ये तसवीर...पत्नी की मदद करते दिखे पति... देखें विडियो

Update: 2021-12-01 08:17 GMT

मुंबई 1 दिसंबर 2021 I  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज (1 दिसंबर) वेडिंग ऐनीवर्सरी है। इससे पहले दोनों ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। इस इवेंट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बीते दिनों तलाक की अफवाह के बीच प्रियंका-निक एक बार फिर कपल गोल्स दे रहे हैं। एक वीडियो में निक प्रियंका का आउटफिट सही करते दिखे थे। अब एक और वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें एक फैन प्रियंका का नाम लेकर चिल्लाता है और उनको आई लव यू बोलता है। इस पर साथ में चल रहे निक जोनस ने जो रिऐक्शन दिया उसके चर्चे हैं। 

Full View

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की देखें विडियो :-  वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब निक जोनास ने प्रियंका की ड्रेस ठीक की हो। कुछ साल पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो प्रियंका की ड्रेस सुलझाते नजर आए थे। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में जबकि उनके पति सूट में पहुंचे थे। इसी दौरान प्रियंका की ड्रेस का एक बटन खुल गया। ये देख उनके पति फौरन उनके पास गए और उनकी ड्रेस को ठीक किया। निक को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते देख इवेंट में मौजूद लोग काफी खुश हुए।

देखें फोटोज :-    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बाहों में बाहें डालें तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में पहुंचे और छा गए। इस बीच उनके कई वीडियोज वायरल हैं। एक वीडियो में प्रियंका और निक गाड़ी से निकलकर रेड कार्पेट पर चल रहे होते हैं। तभी एक फैन की आवाज सुनाई देती है वह प्रियंका का नाम लेता है। निक उसी ओर देखने लगते हैं। प्रियंका उसकी ओर देखकर हाथ हिलाती हैं। फैन उनको आई लव यू बोलता है तो निक फिर उन्हें पलटकर देखते हैं। इसी बीच कोई निक का नाम लेकर भी बुलाता है। निक वहां पहुंचकर प्रियंका का आउटफिट भी सही करते दिखते हैं। उनके वीडियोज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 

प्रियंका ने शेयर की हैं इवेंट की तस्वीरें :-   प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। बीते दिनों प्रियंका ने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियों के चर्चे तेज हो गए थे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने इन खबरों को बकवास बताया था। इसके बाद प्रियंका एक शो में जोनस फैमिली को रोस्ट करती दिखी थीं। 

Tags:    

Similar News