दो लाख में पत्नी को बेचकर पत‍ि ने खरीद ल‍िया महंगा स्मार्टफोन... सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी और दो महीने बाद ही पत्नी को बेचा

Update: 2021-10-23 11:24 GMT

बोलांगीर 23 अक्टूबर 2021I राजस्थान से एक बड़ी ही अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक शख्स ने अपनी बीवी को 55 वर्षीय व्यक्ति को बेच डाला क्योंकि 17 वर्षीय किशोर को एक कीमती स्मार्ट फोन खरीदना था। बता दें कि 17 वर्षीय किशोर की शादी को केवल 2 महीने ही हुए थे और उसने अपनी पत्नी को 1 लाख 80 हजार में 55 साल के एक बुजुर्ग को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओडिशा के बोलांगीर जिले का रहने वाला है। बेलपाड़ा थाना प्रभारी बुलु मुंडा ने बताया क‍ि नाबाल‍िग किशोर सोशल मीडिया के जरिए 24 साल की लड़की के संपर्क में आया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों के परिवार पारंपरिक तरीके से उनकी शादी कराने पर राजी हो गए. शादी के ठीक दो महीने बाद क‍िशोर ने कुछ आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी पत्नी को अपने साथ रायपुर जाने के लिए ईंट भट्ठे में काम करने और एक साथ कमाने के लिए कहा लेकिन इसके बजाय वह अपनी पत्नी को राजस्थान के एक गांव में ले गया.

55 साल के शख्स को पत्नी को बेचा

अगस्त में दंपति एक ईंट भट्टे में काम करने के लिए रायपुर और झांसी के रास्ते राजस्थान गए. हालांकि अपनी नई नौकरी के कुछ दिनों बाद क‍िशोर ने अपनी पत्नी को बारां जिले के एक 55 वर्षीय व्यक्ति को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया. अपनी पत्नी को बेचने के बाद क‍िशोर ने खाने पर बहुत खर्च किया और उस पैसे से महंगा स्मार्टफोन भी खरीदा और अपने पिता को ओडिशा में घर वापस बुला लिया और आरोप लगाया कि वह किसी के साथ भाग गई है. लड़की के परिवार ने उसकी कहानी नहीं मानी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड की जांच की और उसकी कहानी में कुछ गड़बड़ी पाई. शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए बोलांगीर के एसपी नितिन कुसालकर ने टीम गठित की थी. एसपी ने बताया क‍ि हमने उससे पूछताछ की और पता चला कि उसने अपनी पत्नी को बेच दिया है. लड़की का पता लगाने के लिए बोलांगीर से एक टीम राजस्थान गई थी.

लड़की को छुड़ाने के ल‍िए करनी पड़ी मशक्कत

ओडिशा से पुलिस टीम को बारां गांव पहुंचने के बाद लड़की को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और लड़की को पुलिस के साथ जाने देने के मूड में नहीं थे. 55 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि हमने उसे एक लाख 80 रुपये में खरीदा है. हालांकि राजस्थान पुलिस कर्मियों के सहयोग से ओडिशा की टीम लड़की को निकटतम पुलिस स्टेशन ले जाने में सफल रही. लड़की से पूछताछ करने पर कि वह कहां जाना चाहती है, उसने कहा कि वह ओडिशा में अपने माता-पिता के पास वापस जाना चाहती है. उसके बाद ही ग्रामीण उसे जाने के लिए राजी हुए. 

Tags:    

Similar News