Aditya roy kapoor is celebrating his birthday today: वीजे से बने एक्टर, स्माइल, इन्नोसेंट फेस और फिटनेस से बनाया इन हसीनाओं को दीवाना, रणवीर सिंह लगा चुके हैं गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप

Update: 2022-11-16 13:25 GMT

NPG डेस्क 

मुंबई I Aditya roy kapoor is celebrating his birthday today: हीरोइनों से लेकर अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट और माॅडल्स तक की लंबी गर्लफ्रेंड लिस्ट रखने वाले फिल्म अभिनेता आदित्य राॅय कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।इस साल गज़ब का बाॅडी ट्रांसफार्मेशन कर उन्होंने सबको चौंका दिया।लेकिन इसके लिए उन्होंने खाने का अपना शौक नहीं छोड़ा। हाँ साथ में वर्क आउट कर पसीना खूब बहाया। आदित्य अपने लिंक अप्स के कारण भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आज उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनके अलावा, उनकी लव लाइफ के बारे में भी, जैसी कि बाॅलीवुड के नामी सितारों की भी नहीं होती।

वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले 'आदित्य' यूटीवी के सीईओ और मशहूर निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। अभिनेत्री विद्या बाल आदित्य उनकी भाभी हैं। 16 नवंबर 1985 को जन्मे आदित्य मुंबई में ही पले, बढ़े और पढ़े। 'चैनल वी इंडिया' के वीजे रहे आदित्य को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'लंदन ड्रीम्स' के साथ बाॅलीवुड में एंट्री की।आज वे बाॅलीवुड के एक स्थापित कलाकार हैं। लड़कियां कुछ ही दिन उनका साथ पाकर उनपर दिल हार बैठती हैं। ये रही उनकी कुछ खास गर्लफ्रेंड्स -

1.श्रद्धा कपूर:- श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य ने "आशिकी 2" फिल्म की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के लिंकअप्स की खबरें आई थीं। हालांकि यह रिश्ता बहुत लम्बे नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।


2.कटरीना कैफ:- कटरीना कैफ अब विक्की कौशल की श्रीमती बन चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ता था। आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना ने फितूर नाम की मूवी की थी, जिसके बाद इन दोनों के इश्क के चर्चे हर गली में आम थे।


3.रिया चक्रवर्ती:- सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बनने से पहले अदाकारा रिया चक्रवर्ती का दिल आदित्य रॉय कपूर पर आया था। ये दोनों कई बार साथ देखे गए।हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चला।


4.अहाना देओल:- धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल भी आदित्य रॉय कपूर के प्यार में दीवानी थीं। बताया जाता है कि जब आदित्य स्टार नहीं बने थे तब दोनों का इश्क चरम पर था, लेकिन कुछ वक्त बाद ये दोनों अलग हो गए।


5.निधि अग्रवाल:- एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ आदित्य रॉय कपूर ने कोई फिल्म नहीं की लेकिन जिम में ये दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे। लोगों ने इन दोनों की नजदीकियों को चंद दिनों में ही नोटिस कर लिया, जिसके बाद इनके इश्क की बातें सबके बीच फैलने लगीं।


6.डीवा धवन:- आदित्य रॉय कपूर की पूछ केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनके चाहने वाले मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी हैं। सुपर माॅडल डीवा के साथ आदित्य कई बार स्पॉट हुए और दोनों के इश्क के चर्चे हर ओर फैले। डीवा और आदित्य की जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आती थी लेकिन इस रिश्ते का भविष्य भी लम्बा नहीं था।


7.सोनाक्षी सिन्हा:- कहते हैं सोनाक्षी सिन्हा की वजह से ही आदित्य और डीवा का रिश्ता खत्म हुआ। बताया जाता है कि फिल्म कलंक के दौरान ये दोनों दोस्त बन गए और सोनाक्षी नहीं चाहती थीं कि आदित्य किसी दूसरी महिला के करीब जाएं। बस फिर क्या था आदित्य ने डीवा का हाथ छोड़कर सोनाक्षी का हाथ थाम लिया।


8. मारियाना मुकुचयन:- आदित्य रॉय कपूर की एक दीवानी अमेरिका से भी ताल्लुक रखती हैं। आदित्य ने अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयन को डेट किया। इस रिश्ते को लेकर भी लोगों में काफी बातें हुईं।


9.कृति सेनन:- कृति सेनन और आदित्य की नज़दीकियों के भी चर्चे हुए। एक चैट शो में कृति ने खुद कहा कि आदित्य काफी अच्छे इंसान हैं और वो दोनों साथ में अच्छे लगेंगे।


10. अनन्या पांडे:- अब सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे के साथ आदित्य के रोमांस की खबरों की भरमार है। अनन्या और आदित्य दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने के भी चर्चे हैं।


*रणवीर सिंह खुलकर लगा चुके हैं गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप:- रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर पर गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप तक लगा चुके हैं। काॅलेज के दिनों में रणवीर एक लड़की से बेइंतहा प्यार करते थे। रणवीर का कहना है कि आदित्य ने उनकी उस गर्लफ्रेंड को चुरा लिया। हालांकि आदित्य ने बाद में कहा कि उन्हें नहीं पता उस लड़की ने रणवीर से ब्रेकअप क्यों किया।आगे आदित्य कहते हैं कि जब उस लड़की ने रणवीर से ब्रेकअप किया था उसके 8 महीने बाद मैंने उसे डेट करना शुरू किया था। यानि आदित्य मान कर चल रहे हैं कि 'ये जवानी है दीवानी' और खुलकर अपनी लव लाइफ को इन्जाॅय कर रहे हैं। मलंग 2 और गुमराह आदित्य की जल्द आने वाली फिल्में हैं।

Tags:    

Similar News