अभिनेत्री युविका चौधरी हुईं गिरफ्तार, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई... 3 घंटे की पूछताछ के बाद.... जानिए क्या है पूरा मामला......

Update: 2021-10-19 08:37 GMT

मुंबई 19 अक्टूबर I अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की पत्नी को हाल ही में  हरियाणा पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया। बीते दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर इस वीडियो के कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी। दरअसल, अभिनेत्री ने इस वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिफ्तार कर लिया।  जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेत्री को 3 घंटे पूछताछ करने के बाद औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बीते मई महीने में ये टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला था। मामले में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने मामला दर्ज कराया था।


अंतरिम जमानत पर रिहा हैं एक्ट्रेस...............

युविका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संबंधित वर्ग के लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए हांसी थाने में उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने वीडियो पुलिस को सौंपते हुए उसके आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को हरियाणा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई. अब उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई है. हांसी थाने में एक्ट्रेस से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद युविका को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी. बता दें कि युविका के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इस दिन कोर्ट में होगी सुनवाई...........

युविका के वकील अशोक बिश्नोई मे मीडिया से बातचीत को दौरान कहा कि, 'मेरी क्लाइंट हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार जांच में शामिल हुई थीं और अब वह अंतरिम जमानत पर रिहा हैं. अब इस केस की सुनवाई 24 नवंबर को हाईकोर्ट में होगी'.


जानिए क्या है पूरा मामला.................

दरअसल, कुछ समय पहले युविका ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने हाथ में मोबाइल थामे पति प्रिंस नरूला का वीडियो शूट कर रहती हुई दिख रही हैं. यहां प्रिंस अपना हेयरकट ले रहे हैं. तभी वीडियो बनाते हुए युविका कहती हैं, "जब भी मैं व्लॉग बनाती हूं तो मैं भं.... की तरह आकर खड़ी हो जाती हूं. मुझे इतना टाइम ही नहीं मिलता कि मैं खुद को निखार सकूं. मैं बहुत खराब दिख रही हूं और प्रिंस मुझे तैयार होने का वक्त ही नहीं देता


Tags:    

Similar News