एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या: बदमाशों ने ढाई साल की मासूम के सामने ही अभिनेत्री पर चलाई गोली, परिवार संग जा रही थीं कोलकाता...

क्राइम न्यूज़

Update: 2022-12-28 10:14 GMT

रांची। झारखंड की एक्ट्रेस रिया उर्फ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब एक्ट्रेस अपने पति और बच्चे के साथ कोलकता जा रही थी। तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से रिया ईशा आलिया को गोली मारी और फिर फरार हो गए। घटना के बाद इसकी जानकारी रिया के पति ने पुलिस को दी। फिलहाल जांच जारी है।

रिया के पति के द्वारा पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक, वे लोग रांची से अपनी कार में कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान रेखा ब्रिज के पास रुके थे, तभी हाथों में बंदूक लिए तीन बदमाश आये और लूट की नीयत से गोली चला दी। घटना में एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई।

इस वारदात के बाद प्रकाश कुमार ने लोगों की मद्दद से अपनी पत्नी ईशा उर्फ आलिया को अस्पताल लाया। यहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है।


Tags:    

Similar News