Actress Ke Real Name: कौन है ये 5 बॉलीवुड हीरोइन...जिन्हें आजतक हिंदू समझते हैं लोग, हर एक नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Actress Ke Real Name

Update: 2023-07-12 12:36 GMT

Actress Ke Real Name : मुंबई I बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी हीरोइन हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। फिर इस लिस्ट में प्रियंका हो या कंगना सबकी अपनी एक अलग पहचान है आज इनका नाम इंडस्ट्री में सबकी जुबान पर है। नाम की बात करें तो कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने शोहरत और पहचान हासिल करने के लिए अपने नाम तक बदल लिए। चलिए आपको आज कुछ ऐसी मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए खुद को हिंदू नाम दिया। नीचे देखिए लिस्ट...


Tabu ( तब्बू ) :- बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस तब्बू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बहुत कम लोग जानते हैं कि तब्बू भी मुस्लिम हैं और उनका असली नाम तब्सुम फातिमा हाशमी है। जिन्होंने फिल्म ‘हम नौजवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।


Manyata Dutt ( मान्यता दत्त ) :-  बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी इस लिस्ट में है। जिन्होंने फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर कर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। मान्यता संजय की तीसरी पत्नी हैं।


Madhubala ( मधुबाला ) :- इस लिस्ट का पहला नाम उस दिग्गज एक्ट्रेस का है। जिनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं मुधबाला की जिन्हें पर्दे पर देखकर फैंस अपनी सुधबुध खो बैठते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुबाला मुस्लिम थीं और उनका रियल नेम मुमताज बेगम था। उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अपना नाम मधुबाला रखा था।


Meena Kumari ( मीना कुमारी ) :- मीना कुमारी सिनेमाजगत की बेहतरीन अदाकाराओं में एक रही हैं। आपको बता दें कि मीना कुमारी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनका असली नाम महजबीं बानो था। मीना कुमारी ने महज 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Reena Roy ( रीना रॉय ) :- बॉलीवुड की सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को हैं। रीना का असली नाम सायरा अली है। जिन्होंने एक्टिंग में आने के लिए नाम बदल लिया था।

Full View

Tags:    

Similar News