आशिकी गर्ल: इन 4 बिग बजट फिल्मों का ऑफर ठुकराया श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में किया था सलमान की फिल्म को इनकार... जानिए

Update: 2022-03-03 09:12 GMT

मुंबई 3 मार्च 2022 I  बॉलीवुड की आशिकी गर्ल अभिनेत्री मशहूर श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मासूमियत और खूबसूरती के लिए लोकप्रिय श्रद्धा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बेहतरीन अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में जहग बनाने वालीं अभिनेत्री एक अच्छी गायिका भी है। श्रद्धा अक्सर अपने इस हुनर को लोगों के सामने पेश करती नजर आती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर हैं, जबकि उनकी मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरी है। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया लेकिन उन्होंने बाद में पढ़ाई छोड़ अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया।

एक स्कूल में श्रद्धा कपूर की स्टेज परफॉर्मेंस देखने के बाद सलमान खान उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे। वह चाहते थे कि फिल्म लकी से श्रद्धा कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करें। श्रद्धा ने सलमान खान का ऑफर ठुकरा दिया और इसके बाद वह विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने निकल गईं। बीते साल ही खबरें आई थी कि लव रंजन फिल्म रामायण में श्रद्धा कपूर को कास्ट करना चाहते थे। श्रद्धा ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद ऐसा भी सुनने में आया कि लव रंजन उनसे नाराज हैं। खैर जल्द ही श्रद्धा उनकी नई फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी। डायरेक्टर अमोल गुप्ते की इस फिल्म को श्रद्धा कपूर ने साइन भी कर लिया था और इसकी तैयारी में भी जुट गई थी। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इस फिल्म से किनारा ही कर लिया। इसके बाद इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री हुई थी। श्रद्धा कपूर ने साजिद नाडियाडवाला के साथ कई फिल्मों में काम किया है। साजिद अपनी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट श्रद्धा को कास्ट करना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए मुंहमांगी रकम चाहती थी लेकिन साजिद को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद फिल्म से श्रद्धा ने खुद ही किनारा कर लिया। अब साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में कियारा आडवानी नजर आने वाली हैं। 

Tags:    

Similar News