शर्मनाक: बहन के प्रेमी से भाई ने लिया खौफनाक बदला….बहन के बॉयफ्रेंड के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म….फिर MMS भी बनाया

Update: 2020-10-10 10:18 GMT

भदोही 10 अक्टूबर 2020। यूपी में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। अपनी बहन के प्रेमी से लड़की के भाई ने खौफनाक बदला लिया है। पहले तो प्रेमी की बेदम पिटाई की और फिर से उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म किया। इस मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में बहन के प्रेमी संग अप्राकृतिक दुष्कुर्म कर उसका वीडियो बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि जखांव गांव के अनुपम मिश्र ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ एक स्थानन पर देखकर अपमानित महसूस किया था।

‘पहले दोस्ती की, फिर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुपम ने बदला लेने के लिए शातिर तरीके से बहन से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर हासिल किया और फिर उससे दोस्ती की। उन्होंने बताया कि बीटेक कर रहे मिश्र ने जिले के एक डिग्री कालेज में स्नातक करने वाले प्रेमी को बीती शाम अपने गांव बुलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके बाद अनुपम उसे एक अहाते में ले गया और लाठी से उसकी खूब पिटाई की। उन्होंने बताया कि इसके बाद अनुपम ने बहन के बॉयफ्रेंड के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसने पीड़ित के मोबाइल से उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिश्र के खिलाफ धारा 323 (स्वेीच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 342 (किसी व्यकक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करना), 504 व 506 (मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना) तथा 377 (जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पीड़ित युवक की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है।

Tags:    

Similar News