PM Garib Kalyan Anna Yojana 2024: गरीबों को 2029 तक मिलता रहेगा फ्री राशन, कार्ड में जितने लोगों का नाम, सभी को 5-5 किलो मुफ्त अनाज, जानिए योजना की खास बातें

PM Garib Kalyan Anna Yojana 2024 के तहत देश में करीब 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त में सरकार दे रही है। इस योजना की अवधि अब 5 सालों के लिए और बढ़ा दी गई है। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ लोगों को साल 2029 तक मिलेगा। जानिए योजना के बारे में खास बातें...

Update: 2024-07-16 13:25 GMT

PM Garib Kalyan Anna Yojana 2024 (PMGKAY): केंद्र सरकार ने कोरोना के समय 26 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी के समय देश में लाखों लोगों का रोजगार चला गया था, जिसकी वजह से परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया था। तब सरकार ने इस योजना को शुरू किया था।

इस योजना के तहत देश में करीब 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त में सरकार दे रही है। इस योजना की अवधि अब 5 सालों के लिए और बढ़ा दी गई है। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ लोगों को साल 2029 तक मिलेगा। सरकार इस योजना में 5 साल के अंदर 11.80 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।


साल 2029 तक बढ़ाई गई योजना

इस योजना का पहला और दूसरा चरण अप्रैल से जून 2020 और जुलाई से नवंबर 2020 तक संचालित किया गया। योजना का तीसरा चरण मई से जून 2021 तक संचालित किया गया। योजना का चौथा चरण जुलाई-नवंबर 2021 और पांचवां चरण दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक संचालित किया गया। अब इसका अगला चरण शुरू हो चुका है, जो साल 2029 तक चलेगा।

गरीबों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मुहैया कराती है। यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत आने वाले परिवारों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले (2-3 रुपये प्रति किलो) राशन के अतिरिक्त है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या चावल हर महीने फ्री दिया जाता है।


पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 2024

इस योजना का उद्देश्य है कि सभी गरीब लोगों को अच्छे से निःशुल्क अनाज मिल सके, ताकि कम से कम भोजन की भूलभूत आवश्यकता उनकी पूरी हो सके। सरकार ने इस योजना के माध्यम से 50 लाख राशन की दुकानों का आयोजन किया है। जिनके पास अंत्योदय कार्ड होगा, उन्हें आम लोगों से दोगुना राशन दिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय

वित्त मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय है। देश भर में लगभग 5 लाख राशन की दुकानों से वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत कोई भी प्रवासी श्रमिक या लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के माध्यम से मुफ्त राशन का लाभ उठा सकता है।


PM Garib Kalyan Anna Yojana के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे- सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। 

PMGKAY के तहत अब 2029 तक फ्री मिलेगा राशन

साल 2020 से इस योजना को कई बार बढ़ाया गया है। अब केंद्र सरकार ने इस योजना को अगले 5 साल तक और जारी रखने का फैसला लिया है। 1 जनवरी 2024 से बढ़ाई गई इस योजना की सीमा का फायदा 2029 तक दिया जाएगा। अगले 5 वर्षों के दौरान पीएमजीकेएवाई पर लगभग 11.8 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इस योजना का फायदा पहले की तरह ही देश के लगभग दो तिहाई लोगों को मिलता रहेगा। जिसके लिए देश भर में 5 लाख राशन की दुकानों को सक्रिय किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या चावल हर महीने फ्री दिया जाता है। 

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की खास बात

सभी राशन कार्ड धारक इस योजना के माध्यम से 5 किलो अनाज मुफ्त में ले सकते हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की खास बात यह है कि आपके राशन कार्ड में जितने लोगों का भी नाम दर्ज है, उतने लोगों को 5 किलो अनाज दिया जाएगा। जैसे अगर आपके राशन कार्ड में 4 लोगों का नाम दर्ज है, तो आपको 20 किलो अनाज दिया जाएगा।

यह अनाज हर महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा। इसका मतलब ये है कि अगर आपको 1 महीने में राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज मिलता है, तो आपको 10 किलो अनाज दिया जाएगा। यह अनाज आप उसी राशन की दुकान से ले सकते हैं, जहां से आप हर महीने राशन लेते हैं।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य

  • गरीब लोगों को राशन देकर आर्थिक रूप से मदद करना है।
  • गरीब परिवार को 5 किलो ग्राम प्रतिमाह अनाज देना है।
  • गरीब लोगों को मुक्त में राशन देना है।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 2024 का लाभ

देश के 80 करोड़ लोगों को सीधा लाभ दिया जाएगा।

अंत्योदय और घरेलू कार्ड वालों को इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।

अंत्योदय वाले को दोगुना राशन दिया जाएगा।

PM Garib कल्याण Anna Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

PM Garib Kalyan Yojana 2024 के लिए पंजीकरण कैसे करें ?

अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किया गया है, क्योंकि अगर आपका नाम खाध सुरक्षा अधिनियम 2013 की सूची में है या फिर अंत्योदय अन्न योजना के आप लाभार्थी हैं, तो आप आसानी से सरकारी गल्ले पर जाकर अनाज ले सकते हैं। 

योजना के लिए पात्रता

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की लाभार्थी महिलाओं के अगर पति की मौत हो गई है, तो वह योजना के लिए पात्र है।
  • जिन्हें लाइलाज बीमारी है, वे लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • दिव्यांग व्यक्ति भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए पात्र है।
  • अगर 60 साल से अधिक आयु है, तो भी आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के द्वारा गरीब वर्ग के परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जाता है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो मुफ्त राशन सरकार के द्वारा दिया जाता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बच्चों के लिए पौष्टिक आहार भी दिया जाता है, जिससे बच्चों के शरीर का विकास हो सके और वह कुपोषण से बचे रहें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों के परिवार को भोजन के लिए खर्च नहीं करना पड़ता है। इस योजना के तहत राशन की जरूरत पूरी हो जाती है। आपके राशन कार्ड पर जितने व्यक्ति जुड़े हैं, उसके हिसाब से 5 किलो प्रति व्यक्ति राशन दिया जाता है।

Tags:    

Similar News